बढ़ती उम्र में भी दिखना चाहती हैं यंग तो अपनाए ये असरदार टिप्स
बढ़ती उम्र में भी दिखना चाहती हैं यंग तो अपनाए ये असरदार टिप्स
Share:

कहते हैं लड़कों से उनकी सैलरी और लड़कियों से उनकी उम्र कभी पूछनी चाहिए। जी हाँ हालाँकि हमेशा ऑफिस में या दोस्तों के बीच मजाक-मजाक में लड़कियों को इस बात पर भी बहुत छेड़ा जाता है कि वह कभी भी अपनी सही उम्र नहीं बताती हैं। जी हाँ और अगर महिलाओं की उम्र 28 होती है तो वो अपने आपको 24 साल का बताती हैं, हालाँकि कई महिलाएं ऐसी भी होती हैं जिनकी स्किन और फेस पर ग्लो (Glowing Skin) देखकर उनकी उम्र का पता ही नहीं लगता है। जी हाँ, क्योंकि यह महिलाएं अपने खान-पान का एक्सरसाइज (Exercise) का और सभी ब्यूटी केयर (Beauty Care) की सभी चीजों का पूरा ध्यान रखती हैं। वैसे अगर आप भी अपनी उम्र से कम दिखना चाहती हैं तो कुछ टिप्स आजमा सकती हैं और आज हम आपको उसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

पानी और लिक्विड चीजें ज्यादा पिएं -पानी पीना सेहत के लिए वैसे भी बहुत अच्छा माना जाता है, अगर आप पानी ज्यादा पीते हैं तो आप कई तरह की बीमारियों से खुदका बचाव कर सकते हैं। इसी के साथ ही ज्यादा मात्रा में पानी पीने से स्किन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होने लगती हैं, ऐसा जरूरी नहीं है कि आपको महज पानी ही पीना है आप कोई भी लिक्विड चीज का सेवन कर सकते हैं। जैसे कि फ्रूट जूस, नींबु पानी, शरबत, ग्लूकोस आदि।

एक्सरसाइज और योग - सुबह उठकर सबसे पहले आपको फ्रेश माइंड के साथ एक्सरसाइज करनी है। जी हाँ और ऐसा करने से आप फिट रहेंगे और आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इसी के साथ अगर आप उम्र से कम दिखना चाहती हैं तो थोड़ी मेहनत करनी ही होगी। जी दरअसल एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होता है और कोशिकाओं तक ब्लड और ऑक्सीजन सही मात्रा में जाती है। वहीं योग (Yoga) करने से भी आपकी बॉडी में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है और आप तरोताजा फील करते हैं।

ज्यादा नमक और चीनी का सेवन छोड़े- अगर आप अपने आपको यंग दिखाना चाहती हैं तो नमक और चीनी का इस्तेमाल जितना हो सके उतना कम कर लें।
गर्मी में बाहर निकलते वक्त सनस्क्रीन जरूर लगाए- गर्मी में भी अगर सनस्क्रीन आपके डेली रूटीन (Daily Routine) में शामिल नहीं है तो आप अच्छी दिख सकती हैं और जवान भी।

चेहरे का निखार बढ़ा देंगी किचन की यह चीजें, नमक से लेकर जीरा तक है शामिल

हाई हील्स से पैरों में पड़ गए हैं छाले, तो अपनाए ये टिप्स

मॉनसून में स्किन पर हो जाती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचे ऐसे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -