राजस्थान की जेल में धर्मान्तरण का खेल, कैदी सुभाष को वकार-अशरफ समेत 6 ने पीटा
राजस्थान की जेल में धर्मान्तरण का खेल, कैदी सुभाष को वकार-अशरफ समेत 6 ने पीटा
Share:

जयपुर: राजस्थान के जोधपुर सेंट्रल जेल में सुभाष नाम के एक कैदी पर हमले का मामला प्रकाश में आया है। सुभाष का कहना है कि उस पर धर्मांतरण के लिए का दबाव बनाया जा रहा था। जेल के अंदर हिंदू विरोधी किताबें बाँटी जाती है। सुभाष ने बताया है कि, वकार और अशरफ समेत 6 लोगों ने उसपर जेल के अंदर हमला किया है। हमला करने वाले सभी आतंकवाद के आरोपों में जेल में कैद हैं। घटना रविवार (29 जनवरी) की है। सुभाष का उपचार चल रहा है। जोधपुर पुलिस ने छानबीन की बात कही है। 

 

रिपोर्ट्स के अनुसार, जोधपुर सेंट्रल जेल के वार्ड नंबर 15 में बंद सुभाष विश्नोई नाम के एक कैदी ने आरोप लगाया है कि करीब डेढ़ महीने से उस पर अशरफ और वकार इस्लाम कबूलने का दबाव डाल रहे थे। इससे वह मानसिक तनाव में था। सुभाष के अनुसार, रविवार सुबह 11 बजे जब वह अपनी बैरक से बाहर निकला, तब अशरफ और वकार समेत 6 कैदियों ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में सुभाष की पसलियों में फैक्चर हो गया और उसके हाथ और मुँह पर भी चोटें आईं हैं।

जेल प्रशासन पर भी सवाल उठाते हुए कैदी सुभाष ने कहा कि वह 3 दिनों से मौखिक तौर पर इसकी शिकायत अधिकारियों से कर रहा था। पीड़ित के अनुसार, उन्हें लिखित शिकायत करने के लिए कलम और कागज ही नहीं मिला। बताया जा रहा है कि जेलर राजपाल सिंह ने सुभाष को सुरक्षा का आश्वासन दिया था। सुभाष का यह भी आरोप है कि जेल के भीतर हिन्दू धर्म के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है। उसने आरोपित कैदियों पर अन्य बंदियों को हिन्दू धर्म विरोधी पुस्तकें पढ़ाने का भी आरोप लगाया है। सुभाष पर हमला करने के आरोपित लगभग 8 वर्ष पूर्व ATS द्वारा आतंकी मामलों में पकड़े गए थे।

अशरफ और वकार के हमले में जख्मी सुभाष को जोधपुर के महात्मा गाँधी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है, जहाँ उसका उपचार चल रहा है। हालाँकि जेल प्रशासन ने Pocso केस में बंद सुभाष के आरोपों की पुष्टि नहीं की गई है। इस घटना पर जोधपुर पुलिस कमिश्नर ने DCP पूर्व से वर्तमान कार्रवाई की जानकारी मांगी है।

राहुल गांधी की यात्रा में 'मोदी सरकार' की तारीफ ! कांग्रेस समर्थक नेता को भाया बदला हुआ कश्मीर

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की इलाज के दौरान मौत, ASI ने मारी थी गोली

रवीना ने रेखा के साथ शेयर की तस्वीर तो फैंस ने याद दिला दिया एक्ट्रेस का पुराना प्यार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -