अंशु मलिक ने कुछ अंकों से खाई मात, लेकिन फिर भी अपने नाम हासिल किया रजत
अंशु मलिक ने कुछ अंकों से खाई मात, लेकिन फिर भी अपने नाम हासिल किया रजत
Share:

कॉमनवैल्थ गेम्स 2022 की कुश्ती महिला 57 किलोग्राम वर्ग में भारत की पहलवान अंशु मलिक का मुकाबला नाइजीरिया की ओडुनायो अदेकुओरोये के साथ हुआ जिसमें उन्हें हार को झेलना पड़ गया है। अंशु शुरूआत में डिफेंस में दिखी जिसका ओडुनायो ने भरपूर फयदा उठाकर लीड भी ले ली थी। आखिरी सैकेंड्स में अशु ने प्रयास किया और स्कोर 4-6 तक ले आई लेकिन तब तक समय समाप्त हो गया और उन्हें सिल्वर के साथ संतोष करना पड़ गया। अंशु ने अंत में जज के फैसले को चैलेंज भी किया लेकिन वह जीत नहीं सकी। 

अंशु मलिक का कॉमनवैल्थ में प्रदर्शन:-
राऊंड -16 (बाई) : 57 किलोग्राम वर्ग में अंशु मलिक को राऊंड -16 द्गह्यड्ड में बाई हासिल हो गई।

क्वार्टरफाइनल (जीत) : सेमीफाइनल में अंशु का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की आइरीन सिमोनिडिस के साथ हुआ जिसे वह 10-0 से जीतने में कामयाब हो गई। वह पूरी गेम में ऑस्ट्रेलियाई प्रतिद्वंद्वी पर भी भारी पड़ी।

सेमीफाइनल (जीत) : अंशु का सेमीफाइनल में मुकाबला श्रीलंका की नेथमी पोरुथोटेज के साथ हुआ। भारत की पहलवान यहां भी पीछे नहीं रही। उन्होंने 10-0 से यह मुकाबला भी जीत लिया।

फाइनल (जीत) : नाइजीरिया की ओडुनायो अदेकुओरोये शुरूआत से भारी दिखाई देती है। उन्होंने तेजी से अंशु को गिराकर दो प्वाइंट हासिल किए जोकि पहला राऊंड समाप्त होने तक बरकरार रही। ओडुनायो जिसके उपरांत डिफेंसिव मोड में आ गई। मैच 6-4 पर समाप्त हुआ। अंशु को सिल्वर मिला। 

अंशु मलिक की उपलब्धियां:-

विश्व चैम्पियनशिप
रजत पदक - ओस्लो 2021, 57 किग्रा

व्यक्तिगत विश्व कप
रजत पदक - बेलग्रेड 2020, 57 किग्रा

एशियाई चैम्पियनशिप
स्वर्ण पदक - अल्माटी 2021, 57 किग्रा
रजत पदक - उलानबटार 2022, 57 किग्रा
कांस्य पदक - नई दिल्ली 2020, 57 किग्रा

विश्व जूनियर कुश्ती चैम्पियनशिप
रजत पदक - तृणवा 2018, 59 किग्रा

एशियाई जूनियर चैम्पियनशिप
स्वर्ण पदक - चोन बुरी 2019, 59 किग्रा

विश्व कैडेट चैम्पियनशिप
स्वर्ण पदक - एथेंस 2017, 60 किग्रा
कांस्य पदक -जाग्रेब 2018, 60 किग्रा
कांस्य पदक - त्बिलिसी 2016, 60 किग्रा

राष्ट्रमंडल खेल में 200 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंची हिमा

भारत के नाम हुआ 14वां मेडल, पंजाब के लाल ने कर दिखाया कमाल

अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की 4x400 मीटर रिले टीम ने बनाया नया रिकॉर्ड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -