गोवा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, अब कार्यकारी अध्यक्ष अलेक्सो लोरेंको ने दिया इस्तीफा
गोवा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, अब कार्यकारी अध्यक्ष अलेक्सो लोरेंको ने दिया इस्तीफा
Share:

पणजी: गोवा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पार्टी के राज्य कार्यकारी अध्यक्ष अलेक्सो रेजिनाल्डो लोरेंको ने सोमवार को विधानसभा सदस्य के रूप में इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद 40 विधानसभा सीटों में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या घटकर महज दो रह गई है। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के दो अन्य नेताओं ने भी हाल ही में MLA पद से इस्तीफा दे दिया था।

उल्लेखनीय है कि अगले साल की शुरुआत में गोवा में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। विशेष रूप से, कांग्रेस ने पिछले हफ्ते आगामी राज्य चुनावों के लिए आठ प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी की थी और इसमें लोरेंको का नाम शामिल था। दक्षिण गोवा जिले में कर्टोरिम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले लोरेंको ने सोमवार दोपहर विधानसभा स्पीकर के दफ्तर में अपना इस्तीफा सौंप दिया।  सूत्रों ने बताया है कि बाद में उन्होंने कांग्रेस से भी त्यागपत्र दे दिया। लोरेंको, जो गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भी थे, उन्होंने इस मामले में कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। सूत्रों ने बताया है कि वह जल्द ही ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) का दामन थाम सकते हैं। 

बता दें कि इस माह की शुरुआत में गोवा के पूर्व सीएम रवि नाइक ने कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। कुछ समय पहले, पूर्व सीएम लुइजिन्हो फलेरियो ने भी कांग्रेस छोड़ दी थी और TMC का दामन थाम लिया था। उन्होंने गोवा विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। बता दें कि 2017 के गोवा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 17 सीटें जीती थीं और सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। मगर 13 सीटें जीतने  वाली भाजपा ने राज्य में सरकार बनाने के लिए कुछ क्षेत्रीय दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ गठजोड़ किया। इस समय विधानसभा में कांग्रेस के पास केवल दो विधायक हैं।

केरल में कौन कर रहा राजनितिक हत्याएं ?

मुफ्त बिजली की घोषणा पर कोठियाल ने दी बीजेपी को खुली चुनौती, कहा- "बहस के लिए आएं सीएम..."

VIDEO: 65 की उम्र में भी फिट हैं BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय, 48 सेकंड में लगाए 59 पुश-अप्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -