बंगाल में भाजपा को लगा एक और झटका, TMC में शामिल हुए विधायक कृष्ण कल्याणी
बंगाल में भाजपा को लगा एक और झटका, TMC में शामिल हुए विधायक कृष्ण कल्याणी
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को झटका देने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। आज एक और भाजपा विधायक ने ममता बनर्जी की अध्यक्षता वाली TMC का दामन थाम लिया।  इस महीने की शुरुआत में भाजपा से इस्तीफा देने वाले MLA कृष्ण कल्याणी ने आज TMC का दामन थाम लिया है।

MLA कृष्ण कल्याणी ममता सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी की उपस्थिति में टीएमसी में शामिल हुए। रायगंज से भाजपा MLA कृष्ण कल्याणी ने एक अक्तूबर को पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था। इससे एक दिन पहले ही  भारतीय जनता पार्टी की तरफ से विधायक कृष्ण कल्याणी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। 

यह नोटिस उन्हें रायगंज में भाजपा के सांसद देबाश्री चौधरी के खिलाफ बयानबाजी के बाद जारी किया गया था। किन्तु इसके अगले ही दिन खुद कृष्ण कल्याणी ने भगवा दल से त्यागपत्र दे दिया। इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा कि मैं उस पार्टी में नहीं रह सकता, जिसमें देबाश्री चौधरी सांसद हैं।  

दिल्ली AIIMS में भर्ती जगदीप धनखड़ से मिले अमित शाह, जाना हालचाल

'हत्या हो जाएगी.. कोई नहीं बचा सकता..', सीएम ममता के मुख्य सलाहकार को मिली धमकी

'महंगाई के साथ-साथ बढ़ रही पीएम मोदी की दाढ़ी...', कमलनाथ का तंज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -