इंदौर में हुआ एक और बड़ा हादसा, आधा दर्जन लोगों को कुचलकर निकली कार
इंदौर में हुआ एक और बड़ा हादसा, आधा दर्जन लोगों को कुचलकर निकली कार
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में मंदिर की बावड़ी धसकने की घटना के बाद अब शहर से एक और दुर्घटना सामने आ रही है। शहर के पालदा क्षेत्र में एक कार ने पांच से सात लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना के पश्चात् आसपास के लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। घटना के पश्चात् मौके पर खासा हंगामा हुआ। आक्रोशित लोगों ने वाहन में आग लगाने का प्रयास भी किया। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई। एक अन्‍य जानकारी के मुताबिक, लगभग आठ लोगों के इस दुर्घटना में गंभीर होने की बात सामने आ रही है। वही कुछ लोगों से प्राप्त हुई खबर के मुताबिक, कार चालक ने तेज और अनियंत्रित गत‍ि से वाहन चलाते हुए लोगों को कुचल दिया। पांच से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। 

वही हादसे में कुछ लोगों को चोटें भी आई है। घटना के बाद मौके पर उपस्थित लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। इस के चलते कुछ लोगों ने कार में आग लगाने का प्रयास भी किया। दुर्घटना के बाद बड़े आँकड़े में लोग मौके पर जमा हो गए थे। घटना थाना भंवरकुआं क्षेत्र की बताई जा रही है।

रामनवमी पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर हुआ पथराव, भड़की हिंसा

बालेश्वर महादेव हादसे में मौत का आंकड़ा 10 के पार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

लालू यादव ने मां दुर्गा के इस स्वरूप पर रखा पोती का नाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -