जापान में फिर आया भूकंप, 30 लाख घरों में बिजली आपूर्ति ठप्प
जापान में फिर आया भूकंप, 30 लाख घरों में बिजली आपूर्ति ठप्प
Share:

टोक्यो।  कुछ दिनों पहले ही भूकंप का कहर झेलने वाले जापान में गुरुवार को फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों की वजह से जापान में भूस्खलन की घटनाओं के साथ-साथ 30 लाख घरों में बिजली की आपूर्ति ठप्प हो गई है। 

बुलेट ट्रेन के लिए जमीन देने वालों के लिए सरकार की खुशखबरी...


दरअसल गुरूवार को जापान के होकायिदो द्वीप में स्थानीय समय अनुसार  तड़के तीन बजकर 8 मिनट पर भूकंप के भारी झटके महसूस किए गए है। रिक्टर पैमाने पर इन झटकों की तीव्रता 6.7 मापी गई है। मौसम वैज्ञानिको के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र तोमाकोमाई शहर में जमीन से 40 किलोमीटर की गहराई में था। इस भूकंप के बाद जापान के अस्तुमा शहर के कई लोगों के लापता होने की बात सामने आई है। 

अब अंतरिक्ष में भी होगी लिफ्ट

जापान सरकार के मुताबिक जापान के अधिकारी भूकंप प्रभावित इलाको में राहत एवं बचाव की पुरजोर कोशिशे कर रहे हैं। जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव योशिहीदे सुगा के मुताबिक जापान सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय में आपदा कार्यबल का गठन किया है। इसके साथ ही भूकंप से जापान के न्यक्लियर प्लांट के तीन रियेक्टरों के बंद हो जाने से तक़रीबन 30 लाख घरों में बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई है। इसके साथ ही जापान में फोन सेवा और टेलिविजन प्रसारण भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। 


ख़बरें और भी 

टीचर्स डे पर जानिए जापान के स्कूल में बच्चों को कैसा दिया जाता है लंच

सुनामी से भी घातक तूफ़ान 'जेबी' पहुंचा जापान, भारी तबाही की आशंका

पाकिस्तान आर्थिक संकट : अमेरिका हुआ खफा तो जापान ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, करेगा इतने अरब की मदद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -