पाकिस्तान ने भारत को खुद के लिए माना ख़तरा
पाकिस्तान ने भारत को खुद के लिए माना ख़तरा
Share:

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने भारत को खुद के लिए ख़तरा माना है। इस दौरान पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों ने यह माना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच रखी गई राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तरीय वार्ता विफल हो जाने के बाद अब भारत और पाकिस्तान के संबंध अस्थिर हैं। अब कभी भी कुछ भी हो सकता है। मिली जानकारी के अनुसार यह बात सामने आई है कि पाकिस्तान की सेना द्वारा संसदीय समिति को यह बताया गया है कि रावलपिंडी में सेना के ज्र्वाइंट स्टाफ मुख्यालय का दौरा किया गया।

इस दौरान जाॅइंट चीफ आॅफ स्टाफ की समिति के अध्यक्ष जनरल रशद महमूद के साथ सीनेट की रक्षा समिति के सदस्यों और सीनेटर हुसैन ने चर्चा की। चर्चा के दौरान यह बात सामने आई कि सीनेट सदस्यों को यह कहा गया कि भारत ने बीते वर्ष में करीब 100 अरब डाॅलर के हथियार क्रय किए हैं जो कि भारत की तैयारी को दर्शा रहे हैं। हालांकि फिलहाल यह तय नहीं है कि पाकिस्तान किस तरह की तैयारी में है लेकिन पाकिस्तान द्वारा भी चीनी मदद से भारत से सटी अपनी सीमाओं पर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट किया गया है साथ ही पाकिस्तान ने चीन, अमेरिका और अन्य देशों से कई हथियार खरीदे हैं।

जो कि पाकिस्तान को सामरिक क्षेत्र में मजबूत करने के उसके प्रयासों में स एक हैं। माना जा रहा है कि पाकिस्तान चीन की सहायता से भारत के खिलाफ सामरिक तैयारी में लगा है वहीं निरंतर सीमावर्ती क्षेत्रों में गोलीबारी से वह आतंकियों को घुसपैठ में मदद कर रहा है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ अभियान प्रारंभ करने के साथ खुद की सामरिक परमाणु क्षमता को बढ़ाने में लगा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -