पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर लगा धोखाधड़ी का आरोप
पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर लगा धोखाधड़ी का आरोप
Share:

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पहले ही गैंग रेप के आरोप में फंसे हुए हैं। मगर अब उन पर दोहरा आरोप लगाया गया है। दरअसल उन पर लखनऊ में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता गायत्री प्रसाद प्रजापति पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने चकबंदी लेखपाल तैयार करवाने के लिए 6 लाख रूपए की रिश्वत ली है।

राकेश ने आरोप लगाया कि रूपए लेने के बाद भी गायत्री प्रजापति ने काम नहीं किया और संबंधित की नौकरी नहीं लग सकी। इसके बाद जब उने रूपए मांगे गए तो उन्होंने रूपए नहीं दिए। जिसके बाद राकेश प्रजापति ने जो किस समाजवादी पार्टी के नेता हैं। लखनऊ गौतमपल्ली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

अब पुलिस ने धारा 403,323, 504, 502 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गौरतलब है कि पूर्व मंत्री प्रजापति ने खुद को निर्दोश बताया था।

गायत्री प्रजापति पर रेप के बाद धोखाधडी का केस हुआ दर्ज

कई कंपनियों के मालिक हैं और बीएमडब्ल्यू में घूमते हैं BPL गायत्री प्रजापति

बीजेपी के सत्ता के आते ही गैंग रेप के आरोपी गायत्री प्रजापति की गिरफ़्तारी

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -