हरियाणा : अब बस चालक करेंगे हड़ताल, 10 राज्यों में थमे 4100 बसों के पहिये
हरियाणा : अब बस चालक करेंगे हड़ताल, 10 राज्यों में थमे 4100 बसों के पहिये
Share:

चंडीगढ़. देश में पिछले कुछ समय से हड़तालों और भारत बंद जैसे प्रदर्शनों के मामले बढ़ते ही जा रहे है। अब तो ऐसा लगने लगा है मानो  बार-बार सरकार से गुजारिश करने के बाद भी जब लोगों की मांगे पूरी नहीं की जाती तो शायद उनके पास एक यही रास्ता बचता है। इस कड़ी में अब देश में एक और बड़ी हड़ताल होने जा रही है जिससे 10 राज्यों में तक़रीबन 4100 बसे थम जाएगी. 

मन की बात: पीएम मोदी बोले जो भी देश की शांति भंग करेगा, हमारी सेना उसे करारा जवाब देगी

यह हड़ताल हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों द्वारा की जायेगी. ये कर्मचारी काफी लंबे समय से सरकार से अपनी मांगे मनवाने के प्रयास कर रहे थे. इन्होने बीते 22 सितंबर को सरकार को चेतावनी भी दी थी कि यदि जल्द ही उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो सभी कर्मचारी हड़ताल कर के रोडवेज की सभी बसों को बंद कर देंगे. लेकिन इन कर्मचारियों की तमाम चेतावनियों के बावजूद सरकार ने इनकी मागो को लेकर कोई कदम नहीं उठाया है. 

पूर्व आर्मी चीफ का खुलासा, 2015 में ही शुरू हो गई थी सर्जिकल स्‍ट्राइक की तैयारी

सरकार की इस लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना व्यवहार से नाराज होकर  हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों के संगठन ने 16-17 अक्टूबर यानी कल और परसों चक्का जाम कर के रोडवेज की सभी बसों को बंद रखने का फैसला किया है. हरियाणा रोडवेज की इस हड़ताल से हरियाणा की आम जनता के साथ साथ अन्य कई राज्यों की जनता को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इस हड़ताल से देश के  10 राज्यों में इस समूह की 4100 बसों के पहिये थम जाएंगे.


ख़बरें और भी 

भारत से बदला लेने के लिए करेंगे 10 सर्जिकल स्ट्राइक : पाकिस्तान

आज से मध्य प्रदेश के सारे सिनेमा घर बंद, नहीं देख पाएंगे कोई फिल्म

पेट्रोल के दाम के 100 रूपए छूते ही बंद हो जाएंगे सभी पेट्रोल-पंप

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -