CM उद्धव को एक और झटका, विधायकों के बाद अब परिवार ने भी छोड़ा साथ
CM उद्धव को एक और झटका, विधायकों के बाद अब परिवार ने भी छोड़ा साथ
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र की सियासी उथल-पुथल अब और बढ़ गई है। कल विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा या नहीं इसपर सस्पेंस खड़ा हो गया है। दरअसल, फ्लोर टेस्ट के आदेश के खिलाफ शिवसेना ने सर्वोच्च न्यायालय का रुख किया, जिसपर आज शाम 5 बजे सुनवाई होगी।

आपको बता दें कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कल मतलब 30 जून को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। सत्र का एकमात्र एजेंडा उद्धव सरकार के खिलाफ फ्लोर टेस्ट है, जिसे बृहस्पतिवार को शाम 5 बजे तक निपटाने को कहा गया है। अब यह देखना होगा कि कल फ्लोर टेस्ट होगा या नहीं। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी एवं कुछ निर्दलीय विधायकों ने फ्लोर टेस्ट की मांग उठाई थी। देवेंद्र फडणवीस राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिले भी थे।

वही दूसरी ओर एकनाथ शिंदे और बागी MLA आज शाम या कल तक मुंबई लौट सकते हैं। शिंदे ने कहा है कि वे लोग कल फ्लोर टेस्ट में भाग लेंगे। इस बीच कम उद्धव को एक और बड़ा झटका लगा है जिसमे बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में अब राज ठाकरे भाजपा के साथ आएंगे। ताजा जानकारी के अनुसार, देवेंद्र फडणवीस ने आज MNS चीफ राज ठाकरे से चर्चा की है। फडणवीस ने उनसे फ्लोर टेस्ट में साथ आने के लिए सहायता मांगी है। इसके लिए राज ठाकरे तैयार हो गये हैं। MNS के विधायक राजू पाटिल कल भाजपा के लिए वोट करेंगे।

'राफेल से भी ज्यादा तेज़ हैं राज्यपाल..', फ्लोर टेस्ट का आदेश दिए जाने पर भड़के संजय राउत

3 जुलाई को शपथ लेंगे देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे होंगे उपमुख्यमंत्री - सूत्र

ओवैसी को तगड़ा झटका, 5 में से 4 विधायकों ने दिया धोखा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -