चुनाव से पहले सपा को एक और बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा
चुनाव से पहले सपा को एक और बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा
Share:

लखनऊ: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने करहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। अखिलेश की इस घोषणा के पश्चात् समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। करहल से समाजवादी पार्टी नेता रघुपाल सिंह भदौरिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया तथा भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हो गए। इतना ही नहीं उन्होंने अखिलेश यादव पर गंभीर इल्जाम भी लगाए हैं। 

बता दे कि रघुपाल सिंह सपा के प्रदेश सचिव रहे हैं। रघुराज सिंह का इल्जाम है कि समाजवादी पार्टी में यादव परिवार के लोगों को या बिरादरी के लोगों को ही अवसर प्राप्त होता है। मैं करहल से ग्राम प्रधान भी रहा हूं। हमेशा समाजवादी पार्टी के लिए काम किया। पूर्व जवान हूं। लेकिन वहां अखिलेश जी ने मेरी नहीं सुनी। वहां के लोग मेरे साथ है। मैं भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के लिए काम करूंगा। 

वही अखिलेश मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे। बृहस्पतिवार को सपा ने अखिलेश की सीट की घोषणा की थी। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का इस सीट से नजदीकी जुड़ाव रहा है। मुलायम सिंह यादव ने करहल के जैन इंटर कॉलेज से ही शिक्षा ग्रहण की थी तथा वे यहां पर अध्यापक भी रहे। करहल मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई से सिर्फ 4 किमी की दूरी पर है। करहल सीट पर बीते 7 बार से समाजवादी पार्टी का कब्जा है। 2017 की लहर में भी भारतीय जनता पार्टी इस सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पाई थी।

कमल हासन ने तमिलनाडु शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

एंट्रिक्स-देवास डील पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया फैसला, कांग्रेस पर क्यों लगे फर्जीवाड़े के आरोप ?

कब्रिस्तान और मदरसों की बॉउंड्री बनवाएगी राजस्थान सरकार, CM गहलोत ने किए कई बड़े ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -