उत्तराखंड में हुआ एक और बड़ा हादसा, फिर कई लोगों ने गँवाई
उत्तराखंड में हुआ एक और बड़ा हादसा, फिर कई लोगों ने गँवाई
Share:

देहरादून: उत्तरकाशी में हुई दर्दनाक बस दुर्घटना के बाद एक और बड़ा हादसा हो गया है। कहा जा रहा है कि चंपावत के डांडा मीनार में एक वाहन खाई में गिर गया। दुर्घटना में 3 व्यक्तियों की मौत जबकि 6 लोग चोटिल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चोटिल व्यक्तियों को खाई से निकाला है।

प्राप्त खबर के अनुसार, बोलोरो में 9 लोग सवार थे। दुर्घटना नानकमत्ता से बिनवाल गांव रीठा साहिब की तरफ जाते समय हुई है। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। लोगों ने घटना की खबर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन आरम्भ किया। दुर्घटना में 3 व्यक्तियों की मौत हो गई है। जबकि 6 चोटिल हुए हैं। चोटिल व्यक्तियों को उपचार के लिए रीठा साहिब चिकित्सालय में भेजा गया है। कहा जा रहा है कि ये दुर्घटना शाम लगभग साढ़े चार बजे के आसपास हुई है। हालांकि अभी तक दुर्घटना की वजहों का पता नहीं चल सका है। 

राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना के बाद शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए तथा चोटल व्यक्तियों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान कराने का ऐलान किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिए कि चोटिल व्यक्तियों के उपचार की समुचित व्यवस्था कराई जाए। इससे पूर्व उत्तराकाशी में यमुनोत्री हाईव पर डामटा के समीप 1 बस खाई में गिर गई थी। इस दुर्घटना में 26 व्यक्तियों की मौत हो गई थी। बस में मध्यप्रदेश के लोग सवार थे। 

कपिल शर्मा ने फिर सबके सामने उड़ाया अर्चना पूरन सिंह का मजाक, कह डाली ये बड़ी बात

सोने की खान के बाद बिहार में एक और खजाना मिलने के संकेत, शुरू हुई खोज

झारखंड के ट्रैक्टर ड्राइवर की बेटी ने किया पिता और देश का नाम रोशन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -