इस एक्टर से नफरत करते हैं अनु कपूर, कभी लगाते थे चाय का ठेला
इस एक्टर से नफरत करते हैं अनु कपूर, कभी लगाते थे चाय का ठेला
Share:

बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री में काम कर सभी का दिल जीत चुके अनु कपूर का आज जन्मदिन है। वह एक टेलीविजन प्रेसेंटर भी हैं। वैसे अनु कपूर का जन्म 20 फरवरी 1956 को मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में हुआ था और उनका पूरा नाम अनिल कपूर है। भोपाल में जन्मे अनु ने अपने काम से सभी को दीवाना बना दिया है। आज अनु को कौन नहीं जानता। वह आज लाखों दिलों में बसे हुए हैं। अनु ने फिल्म 'मंडी' से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। उनकी यह पहली फिल्म थी जो साल 1983 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के लिए अनु को फिल्मफेयर अवार्ड फॉर बेस्ट परफॉरमेंस इन अ कॉमिक रोल से नवाजा गया था।

अनु के पिता मदनलाल एक पंजाबी फैमिली से थे और अनु की माँ शबनम कपूर एक बंगाली फैमिली से जुडी थी। अनु ने केवल सेकेंडरी एजुकेशन तक पढ़ाई की क्योंकि उनके घर में पैसे की प्रॉब्लम थी। पैसे के कारण अनु को पढाई छोडनी पड़ी। उसी बीच जब अनु की माता ने टीचर और पिता ने थिएटर कंपनी में काम शुरू किया तो अनु कपूर ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। गरीबी के दिनों में अनु चाय का ठेला भी लगाते थे। वैसे अनु खुद को देशी मानती है लेकिन उनकी पत्नी अमेरिकन है। अनु ने दो बार शादी की है। आपको बता दें कि इनकी पत्नी अनुपमा कपूर है जिनका जन्म विदेश में हुआ था।

अनु ने दर्शकों के बीच अंताक्षरी में काम कर भी बेहतरीन छाप छोड़ी। अनु ओम पूरी को बिकुल पसंद नही थे। जी दरअसल अनु की बहन सीमा ओम पूरी की पूर्व पत्नी थी। अनु का कहना है, 'अगर कोई अच्छा अभिनेता है तो अच्छा इंसान हो जरूरी नहीं, मेरी बहन विवाहित जीवन में बहुत दुःख देखे है।' वैसे अनु आज लाखों दिलों में बसे हुए हैं। फिलहाल उन्हें हमारी तरफ से जन्मदिन की बधाइयां।

पर्पल लहंगे में अपने जलवे बिखेरतीं नजर आईं हिना खान, कीमत उड़ा देगी होश

मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रहीं हैं नयी कोमोलिका

वेब सीरीज 'स्कैम 1992' फेम अंजली बरोट ने रचाई शादी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -