श्रेष्ठ पाण्डुलिपियों की हुई घोषणा, 80 पाण्डुलिपियों का हुआ चयन
श्रेष्ठ पाण्डुलिपियों की हुई घोषणा, 80 पाण्डुलिपियों का हुआ चयन
Share:

भोपाल/ब्यूरो। साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद्, मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग, भोपाल द्वारा वर्ष 2020 एवं 2021 हेतु प्रदेश के लेखक की प्रथम कृति के प्रकाशनार्थ श्रेष्ठ पाण्डुलिपियों की घोषणा की है। प्रति पाण्डुलिपि रुपये 20,000/- (रुपये बीस हजार) की सहायता अनुदान प्रतिवर्ष कुल 40 पाण्डुलिपियों को दिया जाता है। इस प्रकार दो वर्षों की कुल 80 पाण्डुलिपियों का चयन किया गया है।

साहित्य अकादमी के निदेशक डाॅ. विकास दवे ने बताया कि वर्ष 2020 एवं 2021 हेतु प्रदेश के लेखक की प्रथम कृति प्रकाशन योजना के अंतर्गत मनीष बादल (भोपाल), भावना दामले (इंदौर), एकता गायकवाड़ (इंदौर), शिरीन सचिन भावसार (इंदौर), अनिरुद्ध जोशी (इंदौर), डाॅ. शोभा सिंह (बुदनी-सीहोर), पं. संतोष मिश्र ‘राज’ (इंदौर), राजेश कुमार शर्मा (तलेन), आशीष जैन (इंदौर), सीमा शाहजी (थांदला-झाबुआ), बिहारीलाल सोनी ‘अनुज’ (भोपाल), गिरेन्द्र सिंह भदौरिया (इंदौर), ईश्वर शर्मा (इंदौर), आकांक्षा पटले (बालाघाट), प्रियंका सोनी ‘प्रीत’ (जबलपुर), पं. कमलकांत शर्मा (दतिया), रश्मि स्थापक (इंदौर), हेमंत उपाध्याय (खण्डवा), सारिका अनूप जोशी (महेश्वर), परी जोशी (भोपाल), गजानंद डिगोनिया ‘जिज्ञासु’ (नसरुल्लागंज-सीहोर), विकास शुक्ल ‘प्रचंड’ (शिवपुरी), नंद किशोर सोनी (राजगढ़), आरती वर्मा (इंदौर), मनोज जोशी (भोपाल), कन्हैयालाल ताम्रकार (जबलपुर), डाॅ. एस.एन. शर्मा (भोपाल), रविन्द्र यादव (टीकमगढ़), राजपुरोहित सुरेश ‘सन्नाटा’ (नीमच), रवीन्द्र सत्यार्थी (भाण्डेर-दतिया) । 

वही सपना साहू (इंदौर), गोविन्द गीते (खण्डवा), एकता कानूनगो बक्षी (इंदौर), रवीन्द्र रवि (ग्वालियर), रश्मि मनीष पण्डित (रतलाम), विजय कलमधार (छिंदवाड़ा), ब्रम्हदत्त श्रीवास्तव (डबरा-ग्वालियर), अंजना चक्रपाणि मिश्र (इंदौर), राजेश शर्मा (ग्वालियर), दीपाली गुरु (सागर), डाॅ. लखन किरार (तेंदूखेड़ा-नरसिंहपुर), वैभव कोठारी (खण्डवा), हेमंत श्रीमाल (उज्जैन), करुणा सक्सेना (ग्वालियर), गौरव कुमार गुप्ता (भोपाल), कमला प्रसाद गुप्ता (बालाघाट), नीरज दीक्षित (इंदौर), स्वाती गिरि (भोपाल), रानी नागपुरे ‘आरजू’ (बारासिवनी-बालाघाट), रुचिता तुषार नीमा (इंदौर), लक्ष्मीनारायण पाण्डेय (भोपाल), संजय जोशी ‘सजग’ (रतलाम), विष्णु फागना (मण्डलेश्वर-खरगोन), राणा भूपेन्द्र सिंह ‘अकेला’ (सेवढ़ा-दतिया), संगीता तल्लेरा (उज्जैन), अनुराधा शर्मा (इंदौर), वंदना पुणतांबेकर (इंदौर), वाणी अमित जोशी (इंदौर), कमलकिशोर हेतावल (इंदौर), धीरेन्द्र कुमार जोशी (महू-इंदौर), पं. पूरनचंद्र शर्मा (दतिया), वत्सला चैबे (भोपाल), मधुलिका सक्सेना (भोपाल), कविता शिरोले (भोपाल), यश अग्रवाल (भोपाल), राजेश व्यास ‘अनुनय’ (बोड़ा-राजगढ़), आरती दुबे (इंदौर), समीक्षा सरल (मंदसौर), मोनिका तिवारी (इंदौर), कपिल भार्गव (दतिया), गौरव गुप्ता (कटनी), डाॅ. राजरानी शर्मा (ग्वालियर), मुकेश इंदौरी (इंदौर), श्री अखिलेश शर्मा (भोपाल), डाॅ. प्रियंका नाग (उज्जैन), सीलेश तिवारी ‘शील’ (सतना), डाॅ. खुशबू जांगलवा (रतलाम), रुचि बागड़देव (इंदौर), मित्रा शर्मा (महू-इंदौर) और डाॅ. पांखुरी वक्त जोशी (उज्जैन) की पांडुलिपि प्रकाशन सहायता अनुदान के लिए स्वीकृत हुई हैं।

गाय के साथ हुई ऐसी क्रूरता कि पढ़कर फट जाएगा कलेजा

'गुस्ताख-ए-नबी की एक ही सजा, सर तन से जुदा...', जाँच में जुटी पुलिस

300 करोड़ की लागत से बना डैम टूटने की कगार पर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -