अन्ना करेंगे OROP पर आंदोलन
अन्ना करेंगे OROP पर आंदोलन
Share:

रालेगन सिद्धि : वन रैंक वन पेंशन के मसले पर दिल्ली के जंतर मंतर में आंदोलन हो और इस आंदोलन के दौरान एक पूर्व सैनिक आत्महत्या कर ले तो फिर समाजसेवी अन्ना हजारे का खून कैसे न खौले। इस बार अन्ना हजारे स्वयं जंतर - मंतर पर आंदोलन का मन बना रहे हैं। दरअसल वे लोकपाल बिल के साथ ही वन नैंक वन पेंशन का मामला उठाऐंगे। गौरतलब है कि फौजियों को वन रैंक वन पेंशन सही मायने में नहीं दी जा रही है। ऐसा उन्होंने आरोप लगाया है।

उनका कहना था कि यदि पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन का लाभ मिल जाता तो वे आत्महत्या करने पर विवश न होते। अन्ना हजारे ने तंज कसा और कहा कि फौजियों का जीवन बहुत कठिन होता है नेताओं को इस जीवन की कल्पना नहीं है। ऐसे में नेताओं को बर्फीले सियाचिन क्षेत्र में समय व्यतीत करना चाहिए।

फौजी देश की रक्षा के लिए अपनी जान को खतरे में डाल देते हैं मगर सरकार उनके परिवार और उनका ध्यान नहीं रखती है तो फिर वह अपना फर्ज पूरा नहीं करती है। उनके परिवार का ध्यान रखना सरकार का फर्ज है। अन्ना हजारे ने केंद्र सरकार को सुझाव दिया है कि ओआरओपी के मसले को जनता के सामने रखना चाहिए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -