भ्रष्टाचार के विरोध में अन्ना करेंगे आंदोलन
भ्रष्टाचार के विरोध में अन्ना करेंगे आंदोलन
Share:

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के संस्थापकों के राजनीतिक गुरू और समाजसेवी अन्ना हजारे एक बार फिर आंदोलन करने के मूड़ में है। इस बार वे भ्रष्टाचार के विरोध में स्वराज संकल्प अभियान लेकर आ रहे हैं। जिसमें वे आम आदमी पार्टी से निष्कासित नेता योगेंद्र यादव के साथ होंगे। अन्ना और योगेंद यादव का यह आंदोलन मूलतः भ्रष्टाचार के विरूद्ध है लेकिन उन्होंने देश में व्याप्त सूखे के हालात पर भी चिंता जताई है। योगेंद्र यादव ने कहा है कि दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए दो दिवसीय धरना दिया जाएगा वहीं उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश और बुंददेलखंड में सूखे की मार है। इस क्षेत्र के लिए कुछ किया जाना जरूरी है। 

स्वराज अभियान के माध्यम से 30 सदस्यों के दल ने बीते सप्ताह मध्यप्रदेश और बुंदेलखंड क्षेत्र के दतिया, टीकमगढ़, पन्ना, छतरपुर, सागर, दमोह जिलों का निरीक्षण किया। यहां सूखे के हालात देखकर उन्होंने चिंता जताई है। अब ये नेता एक आंदोलन के माध्यम से देश के बिगड़े हालात, सूखे और भ्रष्टाचार के खिलाफ 27 फरवरी से धरने पर होंगे। इन नेताओं द्वारा दिल्ली में दो दिवसीय धरना दिया जाएगा।

आम आदमी पार्टी से निकाले गए यादव ने संवाददाताओं से कहा कि स्वराज संकल्प अभियान के माध्यम से भ्रष्टाचार के विरोध में धरना आंदोलन चलाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि योगेंद्र यादव और उनके साथी प्रशांत भूषण द्वारा अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में इंडिया अगेंस्ट करप्शन के लिए भी कार्य किया गया था। इस आंदोलन में समाजसेवी अन्ना हजारे ने सभी का मार्गदर्शन किया था। मगर अब आम आदमी पार्टी से अलग हुए नेता अलग तरह से और अलग थीम पर कार्य कर रहे हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -