अस्पताल में भर्ती अन्ना हज़ारे, हालत में नहीं कोई सुधार
अस्पताल में भर्ती अन्ना हज़ारे, हालत में नहीं कोई सुधार
Share:

मुंबई: समाजसेवी अन्ना हजारे (Anna Hazare) को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल सीने में दर्द की शिकायत के चलते उन्हें पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है इस समय उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है और उनकी हालत आज शुक्रवार को भी स्थिर बताई जा रही है। इस बारे में बात करते हुए रूबी हॉल क्लीनिक के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अवधूत बोदामवाद का कहना है कि ''अन्ना हजारे को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें निगरानी में रखा गया है।''

कुछ रिपोर्ट्स को माने तो अन्ना हजारे की एंजियोग्राफी हुई है। वहीँ यह भी खबर है कि अब डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अन्ना हजारे के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। कहा जा रहा है उद्धव ठाकरे ने अन्ना हजारे के जल्द ठीक होने की कामना की है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया का कहना है कि, अब तक केवल यह पता चला कि अन्ना हजारे को पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी। उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करती हूं। आपको बता दें कि 84 साल के अन्ना हजारे सामाजिक कार्यकर्ता हैं और उन्होंने ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने, सरकारी पारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार विरोधी अभियानों का नेतृत्व किया है। साल 1992 में भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

सामने आया परमबीर सिंह का 'कसाब' कनेक्शन, 26/11 हमले को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

7 महीने बाद मुंबई पहुंचे पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह, कही यह बात

नवाब मलिक का नया खुलासा! जारी किये समीर की मां के दो डेथ सर्टिफिकेट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -