हाथ में घंटे बजाते हुए जोर-जोर से झूमकर आरती करती नजर आई अंकिता लोखंडे, वायरल हुआ वीडियो
हाथ में घंटे बजाते हुए जोर-जोर से झूमकर आरती करती नजर आई अंकिता लोखंडे, वायरल हुआ वीडियो
Share:

टेलीविज़न जगत की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे का नाम टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेसेस की लिस्ट में सम्मिलित है। अंकिता अपने बेहतरीन अभिनय का दम बॉलीवुड में दिखा चुकी हैं। अंकिता लोखंडे ने की शादी की खबरें निरंतर चर्चाओं में बनी हुई हैं। इससे पहले अभिनेत्री ने अपने पूरे परिवार के साथ दीपावली का त्योहार मनाया। दीपावली के अवसर पर अंकिता का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो कि खूब वायरल हो रहा है। 

दरअसल, इस वर्ष अंकिता लोखंडे ने अपने घर पर परिवार के साथ दीपावली सेलिब्रेट की है। अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं। यही कारण है कि उन्होंने दीपावली के दिन की कई सारी तस्वीर तथा वीडियो सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के साथ साझा की है। अंकिता का दीपावली के दिन का एक ऐसा वीडियो है जिसे सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है। इस वीडियो में अंकिता परिवार के साथ दीपावली पूजा करती नजर आ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

वही वीडियो में दीपावली पूजा के चलते अंकिता लोखंडे हाथ में घंटे बजाते हुए जोर-जोर से झूमकर आरती करती दिखाई दे रही हैं। ग्रीन साड़ी पहने अंकिता का पूजा करते हुए यह वीडियो उनके प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रहा है, यही कारण है कि इसे बार-बार देखा जा रहा है। बता दे कि अंकिता लोखंडे बीते बहुत दिनों से अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, अंकिता लोखंडे जल्द ही अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी करने जा रही हैं।

कैटरीना कैफ संग 'टिप टिप बरसा पानी' पर नाचे अमिताभ बच्चन

बिग बॉस 15 में मचेगा जबरदस्त धमाल, होगी इन 5 मशहूर स्टार्स की एंट्री

तेजस्वी प्रकाश को लोगों ने दिया 'सेल्फिश नागिन' का टैग, जानिए क्या है मामला?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -