एक बार फिर अंकिता से जुड़ा सुशांत सिंह राजपूत का नाम, जानिए क्या है वजह?
एक बार फिर अंकिता से जुड़ा सुशांत सिंह राजपूत का नाम, जानिए क्या है वजह?
Share:

टेलीविज़न पर वर्षों पहले एक सीरियल आता था, नाम था पवित्र रिश्ता। जिसमें अर्चना-मानव की जोड़ी को दर्शक आजतक नहीं भुला पाए है। अर्चना की भूमिका अदा करने वाली मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे 12 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अंकिता लोखंडे बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी करने वाली है मगर इस बीच अचानक से लोगों ने जब अंकिता को साखर पोड़ा करते हुए देखा तो मानव मतलब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत याद आ गए, जो अब इस दुनिया में नही हैं।

अंकिता एवं विक्की जैन की शादी से पहले रस्मों के अनुसार साखर पोड़ा हुई। इस रस्म की बेहतरीन फोटोज भी दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर शुक्रवार को साझा की थी। जिसके पश्चात् अंकिता ने इस रस्म का एक बहुत ही क्यूट वीडियो साझा किया हैं। अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं। वो अक्सर अपनी एक से बढ़ कर एक फोटोज शेयर करती हैं। अंकिता अपने इंस्टाग्राम पर आरम्भ से ही बहुत ओपन है, वो विक्की के साथ अपने बॉन्ड को भी सबके समक्ष पेश करती थी। जब से शादी की खबरें आई है, तब से अभिनेत्री अंकिता और विक्की जैन सुर्ख़ियों में छा गए हैं।

वही इन दिनों अंकिता लोखंडे अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। इसी बीच वो होने वाले हस्बैंड विक्की जैन के साथ कार्ड भी बांटती हुई दिखाई देती रहती हैं। हाल ही में कुछ दिन पहले हुए अंकिता एवं विक्की के साखर पोड़ा की रस्म में दोनों बहुत सुन्दर नजर आ रहे थे। वीडियो में देख सकते है अंकिता मराठी अंदाज में बिल्कुल अर्चना की भांति ही लग रही हैं। अब वीडियो को देखकर प्रशंसक दिवंगत सुशांत को बहुत मिस कर रहे हैं। खैर आपको बता दें अंकिता लोखंडे एवं सुशांत सिंह दोनों एक दूसरे के साथ वर्षों से रिलेशलशिप में थे। लोगों ने इस जोड़ी को भरपूर प्यार दिया था। मगर बॉलीवुड में कदम रखने के पश्चात् सुशांत अंकिता से दूर होते चले गए। 

आदित्य संग मुंबई की सड़कों पर साइकिल दौड़ाती नजर आईं निया शर्मा

बड़ी खबर: राम कपूर ने अलीबाग में ख़रीदा एक और घर, कही ये बात

12 सांसदों का निलंबन रद्द होने तक संसद टीवी शो की मेजबानी नहीं करेंगे थरूर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -