सुशांत सिंह राजपूत को देख फूट-फूटकर रोईं अंकिता लोखंडे, कहा- 'वो सब कुछ था'
सुशांत सिंह राजपूत को देख फूट-फूटकर रोईं अंकिता लोखंडे, कहा- 'वो सब कुछ था'
Share:

DID Super Moms का अपकमिंग एपिसोड धमाकेदार होने वाला है। जी दरअसल इस बार का शो पवित्र रिश्तों पर आधारित होने वाला है। आपको बता दें कि इसकी गेस्ट इस सीरियल से पहचान बनाने वाली अंकिता लोखंडे और ऊषा नाडकर्णी होंगी। हाल ही में चैनल ने अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो जारी किया है जो हर किसी को इमोशनल कर रहा है। जी दरअसल इसमें कंटेस्टेंट्स ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी और यह सब देखकर अंकिता और ऊषा अपने आंसू नहीं रोक सकीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ZEE TV (@zeetv)

आपको पता हो पवित्र रिश्ता शो में सुशांत ने मानव का रोल निभाया था वहीं अंकिता अर्चना के रोल में थीं। इस शो के जरिये ही दोनों का रिश्ता शुरू हुआ था और यह जोड़ी घर-घर मशहूर हो गई थी। हालाँकि शो के खत्म होने के बाद काफी समय तक दोनों साथ रहे और अलग हो गए। DID Super Moms शो के बारे में बात करें तो आने वाले एपिसोड का वीडियो जीटीवी ने शेयर किया है। जी हाँ और इसमें कंटेस्टेंट साधना मिश्रा औऱ उनके कोरियोग्राफर कितनी बातें गाने पर परफॉर्म कर रहे हैं।

बैकग्राउंड स्क्रीन पर सुशांत सिंह राजपूत की यादें चलती दिख रही हैं और इन्हें देखकर अंकिता लोखंडे जैन और ऊषा नाडकर्णी इमोशनल हो जाती हैं। इस दौरान अंकिता अपने आंसू नहीं रोक पातीं और कहती हैं, वो बहुत क्लोज एक दोस्त था।।। सब कुछ था। और वो जहां भी है बहुत खुश है, मुझे यकीन है। ईश्वर उसे आशीर्वाद दें। कहा जाता है सुशांत से अलग होने के बाद अंकिता काफी डिप्रेस थीं और इसके बाद सुशांत के निधन के बाद भी अंकिता खूब रोईं थीं। हालाँकि उसके बाद अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन से शादी कर ली।

सबसे जबरदस्त थी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज की केमेस्ट्री, तस्वीरें वायरल

2 साल बाद ही टूटने वाली है इस मशहूर एक्ट्रेस की शादी, पति के खिलाफ दर्ज करवाई FIR

'पापा उसने मेरे हाथों में दम तोड़ा है अब मैं कैसे जियूँगी', जब सिद्धार्थ शुक्ल के शव के पैर पकड़कर फूट-फूटकर रोईं थीं शहनाज गिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -