कभी सुशांत संग रहती थीं अंकिता लोखंडे, अब करने वाली हैं विक्की जैन से शादी
कभी सुशांत संग रहती थीं अंकिता लोखंडे, अब करने वाली हैं विक्की जैन से शादी
Share:

टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में नजर आ चुकीं अंकिता लोखंडे आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहीं हैं। आप सभी को बता दें कि अंकिता का जन्म 19 दिसंबर1984 को हुआ था। उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत 'पवित्र रिश्ता' शो से की थी। इस शो के बाद ही वह चर्चाओं में आ गईं और लोगों ने उन्हें जमकर प्यार दिया। वैसे आज अंकिता एक जाना-माना नाम है।

वह केवल टीवी शोज ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी धमाल मचा रहीं हैं। वैसे आप सभी यह भी जानते ही होंगे कि एक समय में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री अंकिता लोखंडे टीवी जगत के पावर कपल हुआ करते थे। दोनों को लोग जमकर प्यार करते थे लेकिन अफसोस दोनों अलग हो गए और अब सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया में नहीं हैं। सुशांत और अंकिता साल 2009 में ज़ीटीवी के मशहूर सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में नजर आए थे और यही से दोनों को प्यार हुआ और दोनों काफी सालों तक साथ रहे। वैसे अब अंकिता लोखंडे विक्की जैन के संग रिलेशनलशिप में हैं और दोनों को फैंस बहुत पसंद करते हैं। दोनों जल्द शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं।

विक्की जैन एक बिजनेसमैन हैं और वह अंकिता से बहुत प्यार करते हैं। काम के बारे में बात करें तो अंकिता ने फिल्म 'बागी 3' में भी काम किया है जो बेहतरीन फिल्म रही थी। इसके अलावा वह झलक दिखला जा, एक थी नायिका, गंगा, शक्ति अस्तित्व के अहसास की जैसे शो में दिख चुकीं हैं। फिलहाल उन्हें हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

स्कूल में पढ़ाने वाली टीचर को छात्र से हुआ प्यार, शादी तक पहुँच गई बात और फिर।।।

रूस ने अगले दो ओलंपिक में अपने नाम समेत इन चीजों पर लगाया प्रतिबन्ध

बाजीराव मस्तानी के 5 साल पूरे, दीपिका ने शेयर किए कुछ अनदेखी तस्वीरे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -