सामने आई अंकिता लोखंडे की हल्दी से लेकर मेहँदी तक की डेट्स
सामने आई अंकिता लोखंडे की हल्दी से लेकर मेहँदी तक की डेट्स
Share:

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। वह विक्की जैन संग शादी करेंगी और दोनों अगले महीने शादी करने जा रहे हैं। दोनों की शादी की सारी डीटेल्स भी सामने आ गयी हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह सामने आया है कि अंकिता 14 दिसंबर को विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। सामने आने वाली खबरों को माने तो अंकिता और विक्की जैन की शादी मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में होगी और दोनों की शादी की रस्में तीन दिनों तक चलेंगी। शादी की सभी रस्में 12 से 14 दिसंबर के बीच निभाई जाएंगी।

कहा जा रहा है 12 दिसंबर को एक्ट्रेस की मेहंदी सेरेमनी होगी और इसके बाद 13 दिसंबर को हल्दी और संगीत का फंक्शन रखा गया है। वहीं उसके बाद अंकिता और विक्की जैन 14 दिसंबर की शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कहा जा रहा है शादी की रस्में इस दिन सुबह से ही शुरू हो जाएंगी और शाम को रिसेप्शन रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार अंकिता और विक्की जैन की शादी पूरे रीति रिवाजों के साथ होगी। इसके लिए खास तैयारियां की गईं हैं। इस दौरान मेहंदी के लिए ब्राइट पॉप और वाइब्रेंट अटायर की थीम रखी गई है।

इसी के साथ हल्दी की सेरेमनी की थीम पीले रंग में रखी गई हैं। इस दौरान होने वाले दूल्हा-दुल्हन समेत इस फंक्शन में आने वाले सभी मेहमान पीले अटायर में ही नजर आएंगे। इसी के साथ अंकिता और विक्की की संगीत सेरेमनी भी बेहद खास होगी। कहा जा रहा है इस सेरेमनी की थीम इंडो वेस्टर्न रखी गई है। अब जल्द से जल्द फैंस दोनों के शादी के फोटोज देखना चाहते हैं।

कितना खतरनाक है Omicron वैरिएंट ? सबसे पहले अलर्ट करने वाली डॉक्टर ने बताए लक्षण

शादी के बंधन में बंधे संजय गगनानी, सामने आईं तस्वीरें

कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट हुआ उत्तराखंड, जारी किए कई निर्देश

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -