अंकज्योतिष : जानिये आज का भाग्यशाली मूलांक क्या है
अंकज्योतिष : जानिये आज का भाग्यशाली मूलांक क्या है
Share:

अंक ज्योतिष में मूलांक से किसी भी व्यक्ति के भविष्य का अनुमान लगाया जाता है। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म माह की 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा। क्योंकि जन्मतिथि के अंकों को जोड़ने पर योग 2+2=4 आ रहा है। वहीं किसी का जन्म माह की 11 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। अब जानते हैं मूलांक के मुताबिक दैनिक भविष्यफल।

मूलांक 1 -आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके काम को सराहना मिलेगी और आप भाग्य के भरोसे आज के दिन को बेहतर बना पाएंगे। दांपत्य जीवन में तनाव में कमी आएगी और स्वास्थ्य सुधरेगा। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके कामों को आगे बढ़ाएगा। संतान को सुख की प्राप्ति होगी और आपकी लव लाइफ में भी अच्छा समय रहेगा जिसकी वजह से आज प्रियतम के साथ समय बिताने का मौका आएगा।

मूलांक 2 -आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। हालांकि दांपत्य जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है, जिसके लिए आपको पहले से तैयार रहना होगा और स्थिति को बढ़ने से रोकने का प्रयास करना होगा। आपके शत्रु चाह कर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, आप उन पर भारी पड़ेंगे। संतान के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। वे पूरे परिश्रम से अपने हर काम को अंजाम देंगे। वहीं प्रेम के मामलों में आपको सफलता मिलेगी और आपका प्रियतम प्रेम विवाह का प्रस्ताव रख सकता है। आध्यात्मिक क्षेत्र में भी आज आपको फायदा होगा। हालांकि भाग्य में थोड़ी कमी रहेगी, जिससे बनते काम अटक सकते हैं। कार्य क्षेत्र में मेहनत जारी रखें और थोड़ा इंतजार करें। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा।

मूलांक 3 -आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपकी बातों को लोगों द्वारा सराहना मिलेगी और आप महफिल की जान बनेंगे। कुछ ऐसा खास हो सकता है, जो आपको हद से ज्यादा खुशी दे। दांपत्य जीवन में प्यार की वृद्धि होगी। हालांकि लव लाइफ में दिक्कतें आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन बेहतर बनेगा और घर में सुख शांति आएगी। वहीं कार्य क्षेत्र की बात करें, तो आपको अपने काम पर फोकस करना होगा, क्योंकि आपका मन भटक सकता है।

मूलांक 4 -आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी यात्रा पर जाने की प्लानिंग होगी। संपत्ति खरीदने की दिशा में कोई प्रयास कर सकते हैं। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा और प्यार भरी बातों से अपने प्रियतम का मन मोह लेंगे। संभव है उन्हें अपने घरवालों से मिलवाएं। शत्रुओं से सावधान रहें, क्योंकि वे आपके विरुद्ध खड़े हो सकते हैं। स्वास्थ्य कष्ट होने की भी संभावना है। दांपत्य जीवन थोड़ा नीरस रहेगा। कार्य क्षेत्र में स्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। ख़र्च अधिक रहेंगे।


मूलांक 5 -आज का दिन आपके लिए अच्छा बीतेगा। आपको अपने काम के प्रति थोड़ा अधिक संजीदा होना होगा। परिवार के प्रति सभी दायित्वों का भरपूर निर्वाह करेंगे, जिससे परिवार में सम्मान मिलेगा। साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी, लेकिन छोटे भाई बहनों को कष्ट संभव है। आपके जीवन में कोई नया व्यक्ति दस्तक दे सकता है, जो आपके काफी करीब आएगा। प्यार के मामलों में आज का दिन बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में भी आज का समय अच्छा रहने वाला है और आपके प्रियतम को कोई उपलब्धि मिल सकती है। इसके अतिरिक्त कार्य क्षेत्र में कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। मानसिक तनाव बढ़ेगा। अपने काम से खुश नजर नहीं आएंगे, इसलिए नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं।


मूलांक 6 -आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक बीतेगा। आप मन से प्रसन्न रहेंगे, इसलिए हर काम को पूरी एनर्जी के साथ करेंगे, जिससे कार्य में सफलता मिलेगी। हालांकि वाणी में कड़वाहट काम खराब भी कर सकती है, इस पर ध्यान दें। परिवार में कुछ लोगों की नाराज़गी आपको परेशान करेगी। संतान भी इस दौरान कुछ चिंतित दिख सकती है। दांपत्य जीवन में आज का दिन बेहतर रहेगा और आप साथ मिलकर अपने जीवन को आगे ले जाने की दिशा में कोई कदम उठा सकते हैं। प्यार के मामले में आज का दिन सावधानी से चलने का है। कोई ऐसी बात ना कहें, जो आपके प्रियतम को बुरी लगे। कार्य क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे।


मूलांक 7 -आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वयं को अकेला ना छोड़ें, नहीं तो व्यर्थ की चिंता से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन में जीवन साथी आपकी बात सुनेगा और समझेगा। इससे आपको खुशी होगी। प्रेम संबंधों में बढ़ोतरी होगी। जिनसे आप प्रेम करते हैं, वे आपके प्रति चिंतित रहेंगे। संतान को उन्नति मिलेगी। उनकी मित्र मंडली में इज़ाफा होगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। हालांकि भाई बहनों को कोई कष्ट संभव है। कार्य क्षेत्र में अधिक प्रयासों से अल्प सफलता मिलने की संभावना होगी।

मूलांक 8 -आपके लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिए अधिक अनुकूल नहीं है। व्यर्थ के खान पान से स्वास्थ्य का ह्रास और नेत्र संबंधित कष्ट होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा, लेकिन कुटुंब में किसी बात को खींचना बेहतर नहीं रहेगा। इसलिए शांति बनाए रखें। प्रॉपर्टी से लाभ होने के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में सुकून मिलेगा। जीवन साथी आपकी मदद करेगा और आप को सही दिशा में आगे बढ़ने में सहायक बनेगा। प्रेम के मामलों में आज आप काफी रचनात्मक और रोमांटिक रहेंगे। संतान के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। वे आप पर प्रेम लुटायेंगे। करियर के मामले में आज का दिन बेहतर रहेगा।

मूलांक 9 -आज का दिन आपके लिए बेहतर दिन रहेगा। आप की विचारधारा आपका मुख्य हथियार बनेगी, जो हर काम में आपको मदद देगी। आमदनी में ज़बरदस्त वृद्धि होने के योग हैं। खर्चों पर थोड़ा अंकुश लगाना बेहतर होगा। सुदूर यात्रा के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा और माता से आपका स्नेह और भी अधिक महसूस होगा। थोड़े भावुक भी होंगे। संतान के लिए आज का दिन बेहतर होगा। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम जीवन में खुशी के पल आएंगे और आप अपने प्रियतम को खुश रख पाएंगे। कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा।

जब हुआ था महादेव और श्रीकृष्ण का युद्ध, जानिए किसकी हुई थी विजय

साल 2020 के पहले महीने में इन तारीखों पर हो सकते हैं विवाह

8 दिसंबर को है गीता जयंती, लीजिए 3 महत्वपूर्ण सीख

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -