अंकज्योतिष : जानिये 3 दिसंबर का भाग्यशाली अंक और शुभ रंग
अंकज्योतिष : जानिये 3 दिसंबर का भाग्यशाली अंक और शुभ रंग
Share:

अंक ज्योतिष में मूलांक से व्यक्ति के भविष्य का अनुमान लगाया जाता है। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। समझिए यदि किसी भी व्यक्ति का जन्म माह की 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा। क्योंकि जन्मतिथि के अंकों को जोड़ने पर योग 2+2=4 आ रहा है। वहीं किसी का जन्म माह की 11 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। अब जानते हैं मूलांक के अनुसार दैनिक भविष्यफल।

-मूलांक 1
आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर रहेगा और प्रयासों में सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में आपका मनोबल ऊपर रहेगा और पारिवारिक जीवन में हल्की-फुल्की नोक-झोंक के बावजूद शांति रहेगी। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है, उससे बचने के लिए माहौल को हल्का बनाए रखने का प्रयास करें। आज आपका प्रियतम अचानक से आपके सामने कुछ ऐसी बात कर सकता है, जो आप को आश्चर्यचकित कर देगी।

-मूलांक 2
आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और किसी यात्रा की प्लानिंग हो सकती है। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में स्थानांतरण संबंधित आदेश प्राप्त हो सकता है। प्रॉपर्टी संबंधित कोई डील फाइनल होने से मन खुश हो सकता है। पारिवारिक जीवन थोड़ा सा अशांत रहने की संभावना है और पिताजी को स्वास्थ्य कष्ट संभव है। दांपत्य जीवन में आज का दिन मनोरम रहेगा तथा लव लाइफ में कुछ झगड़ा हो सकता है।

-मूलांक 3
आज का दिन काफी मामलों में आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र की बात करें तो उसमें आपकी छवि मजबूत होगी और वरिष्ठ अधिकारियों की नजर में आप चढ़े रहेंगे। इसके अतिरिक्त दांपत्य जीवन में भी सुख शांति रहेगी और जीवन साथी के साथ प्रेम और आकर्षण का भाव बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा तथा प्रेम संबंधित मामलों में तीखी नोकझोंक संभव है। आमदनी में वृद्धि होगी।

-मूलांक 4
आज आप मन से प्रसन्न रहेंगे। चाहे स्थितियां कैसी भी हों, आप अपने अंदर गजब की शांति महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र के सिलसिले में किसी सुदूर यात्रा पर जाने की प्लानिंग बनेगी। दांपत्य जीवन में प्यार का भाव रहेगा और आप दोनों एक दूसरे के निकट आएंगे तथा दांपत्य जीवन का सुख उठाएंगे। प्रेम जीवन में फूंक-फूंक कर कदम रखने की आवश्यकता होगी, क्योंकि आपका प्रियतम अपने घर में चल रही दिक्कतों की वजह से कुछ दुखी होगा। विदेश जाने की संभावनाएं जन्म लेंगी।

-मूलांक 5
आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और उसकी वजह से हर काम को अच्छे से कर पाएंगे। परिवार का वातावरण थोड़ा अशांत रहेगा और आप सभी पर प्रभुत्व स्थापित करने का प्रयास करेंगे। यदि आप सिंगल हैं तो प्रेम विवाह की सौगात मिलने का समय आ गया है। दांपत्य जीवन ठीक-ठाक रहेगा और एक दूसरे के प्रति समर्पण की बात सामने आएगी। प्रेम जीवन में भी खुशियां और प्यार बना रहेगा। आप अपनी नौकरी बदलने का प्रयास कर सकते हैं।

-मूलांक 6
वाणी में कड़वाहट न होने दें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। भाई बहनों से सुख मिलेगा और वे आर्थिक मदद भी कर सकते हैं। परिवार का वातावरण ठीक-ठाक रहेगा और कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है, जिससे अतिथि आ सकते हैं और घर में उत्साह रहेगा। दांपत्य जीवन में भी शांति रहेगी और जीवनसाथी घर के कामों में व्यस्त रहेगा। प्यार के मामलों में काफी रोमांटिक रहेंगे। किसी कलात्मक अभिरुचि में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपका मनोबल ऊंचा रहेगा।

-मूलांक 7
स्वास्थ्य के प्रति उदासीनता आपको शारीरिक कष्ट दे सकती है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अत्यधिक गुस्से और अहम की भावना का त्याग करें। आपकी मित्र मंडली में इजाफा होगा। परिवार का वातावरण शांतिपूर्ण और मनोरम रहेगा। जीवनसाथी आप के प्रति समर्पित रहेगा, लेकिन आप दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस संभव है। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और आप अपने कार्य क्षेत्र में मन लगाकर काम करेंगे, जिससे आपकी छवि बढ़िया बनेगी।

-मूलांक 8
परिवार के प्रति समर्पित रहेंगे और किसी बात को लेकर चिंतित भी। आपकी बातों के लोग कायल होंगे और इससे आपका प्रभाव उन पर पड़ेगा। यदि आपका कोई मकान नहीं है, तो उस दिशा में प्रयास बढ़ेंगे। यदि आप शादीशुदा हैं, तो संतान आपके प्रति प्रेम का भाव रखेगी और आज्ञाकारी रहेगी। जीवनसाथी परिवार के प्रति सभी दायित्व निभाएगा और सभी का प्रेम प्राप्त करेगा। प्रेम जीवन में भी सफलता हासिल होगी। आपका प्रियतम आप को प्रसन्न रखने का प्रयास करेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम हासिल होंगे और आपकी धाक जमेगी।

-मूलांक 9
आज का दिन आपके लिए अच्छा बीतेगा। आप एक साथ कई कामों में काफी व्यस्त रहेंगे, परन्तु इसके बावजूद भी आपके काम समय पर निपट जाएंगे। धन का अच्छा लाभ मिलेगा। जीवन साथी अपनी मीठी बातों से आपका मन खुश रखेगा। प्यार के मामले में भी आपको अच्छे परिणाम हासिल होंगे और आपको अपनी संतान से सुख मिलेगा। आपके पिताजी आपको आर्थिक रूप से कोई मदद करेंगे तथा पारिवारिक जीवन भी बेहतर बनेगा। सरकारी क्षेत्र से कोई अच्छा लाभ हासिल हो सकता है।

इन बीज मंत्रों से करिये कुंडली में ग्रहों को शक्तिशाली

5 दिसंबर को होगा बुध का राशि परिवर्तन, इन सात राशियों को मिलेगा फायदा

जानिये क्या कहते है कुंडली के बारह भाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -