अंकज्योतिष : जाने आज का भाग्यशाली अंक और शुभ रंग
अंकज्योतिष : जाने आज का भाग्यशाली अंक और शुभ रंग
Share:

अंक ज्योतिष में मूलांक से किसी भी व्यक्ति के भविष्य का अनुमान लगाया जाता है। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म माह की 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा। क्योंकि जन्मतिथि के अंकों को जोड़ने पर योग 2+2=4 आ रहा है। इसके अलावा किसी का जन्म माह की 11 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। अब जानते हैं मूलांक के अनुसार दैनिक भविष्यफल।

मूलांक 1 - सरकारी नौकरी वालों को पदोन्नत्ति का मौका हैं। पति- पत्नी का साथ अच्छा रहेगा। हालांकि व्यर्थ की यात्राएं होंगी। व्यापार व कारोबार में सोच-समझकर इन्वेस्ट करें। लाभ की संभावनाएं अधिक नहीं है। अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। नए मित्र बनेंगे।

मूलांक 2 - आपका काम लोग पसंद करेंगे। शाम को अच्छी खबर मिलेगी। वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर पति-पत्नी में झगड़ा होगा। आप अपने वसूलों के खिलाफ किसी भी कीमत पर समझौता न करें। आज आपको यश प्राप्त होगा। भाई-बहन के साथ सुखद समय बिताएंगे।

मूलांक 3 - नई नौकरी का आवेदन कर सकते हैं। प्रेमी के साथ आज समय बीतेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जाना हो सकता है। मनपसंद जगह पर जा सकते हैं।

मूलांक 4 - आज खाने में जंक फूड का परहेज करें वरना बीमार पड़ सकते हैं। लोगों का सामना करना पड़ेगा,  परन्तु उनकी परवाह आप नहीं करेंगे। यात्रा कर सकते हैं, लेकिन सेहत खराब रहेगा।

मूलांक 5 - किसी समारोह या पार्टी में जा सकते हैं। झूठे आरोप लग सकता है। अपमान और बदनामी का भय है। नई कार्य योजना बनेगी, परन्तु आप लापरवाही से काम करेंगे। जिससे अधिक फायदा नहीं हो सकता है। धन ज्यादा खर्च होने के आसार हैं।

मूलांक 6 - भाई के साथ सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। प्रेमिका से तनाव बढ़ेगा। तनावमुक्त रहने के लिए उसे घूमाने ले जाए। बीमार होने की आशंका है। सेहत का ध्यान रखें। आज महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे।

मूलांक 7 - आज फोन पर मित्र से बातचीत करेंगे। पार्टी आदि में जा सकते हैं। सेहत में उतार- चढ़ाव रहेगा। आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगे। उसे अपने पर हावी न होने दें। काम से मन प्रसन्न रहेगा। कैरियर अच्छा होने का समय है।

मूलांक 8 - आज आप भावुक रहेंगे। गलत फैसला बड़ा बदलाव ला सकता है। जीवनसाथी या प्रेमिका के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार लाइफ में खुशहाली लाएगा। पत्नी की सलाह से भाग्योदय व उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। संतान के साथ समय ज्यादा बीतेगा। 

मूलांक 9 - नया कार्य शुरू करने का दिन उत्तम है। सम्पत्ति संबंधी मामलों को पूरी कुशलता से निपटाएंगे। किसी उत्सव या पारिवारिक पार्टी में भाग लेंगे। जीवनसाथी के साथ मूवी का कार्यक्रम बन सकता है। 

कई समय से नहीं मिल पा रहा है सच्चा प्यार तो अपनाये 10 ज्योतिष उपाय

अपनाये ज्योतिष के यह उपाय, भर सकती है आपकी भी सुनी गोद

चाणक्य नीति के द्वारा यदि आप यह करते है तभी आप पति पत्नी कहलाते है

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -