अंकज्योतिष: आज का भाग्यशाली अंक व शुभ रंग
अंकज्योतिष: आज का भाग्यशाली अंक व शुभ रंग
Share:

ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्म तिथि के मुताबिक लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्म तिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। इसके अलावा जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे यदि किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।

अंक- 1
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- हरा
धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कोई पुस्तक आदि भी खरीद सकते हैं। कानूनी अड़चने धीरे-धीरे कम होंगी। कार्य के अवसर बढ़ेंगे। कीमती वस्तुओं की खरीददारी कर सकते हैं।

अंक- 2
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गोल्डन
सेहत ठीक नहीं लगेगी और जुकाम, बुखार सता सकता है। गर्म कपड़े पहनें। आपको अपने फैसलों में किसी दूसरे का दखल पसन्द नहीं आएगा। विवाद या क्लेश से बचें। बच्चों की तरफ से परेशानी आ सकती है।

 अंक- 3
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- लाल
इन्टरव्यू के लिए आज कॉल आ सकता है। बॉस से सम्बन्ध बेहतर होंगे। विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम उत्तम होगा। किसी प्रबद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज थकान महसूस कर सकते हैं।

अंक- 4
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- हरा
आपके द्वारा बनाई गई प्रजेन्टेशन सबको पसन्द आएगी। वैवाहिक दम्पत्ति कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। कुछ जातकों के मान सम्मान पर प्रश्न उठ सकता है। व्यापार में पार्टनर का सहयोग मिल सकता है।

अंक - 5
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- नीला 
पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। काम और रोजगार के प्रयास ज्यादा करना पड़ेगे। प्रियतम से गिफ्ट मिलने की संभावना है। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। पुरानी चली आ रही परेशानियां कम होंगी।

अंक- 6
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- मेजन्टा
आफिस में परिवर्तन हो सकता है। आपके द्वारा बनाई गई योजना को सकारात्मक रूप दिया जाएगा। रिश्तेदारों को लेकर समस्या बनी रहेगा। शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं।

अंक- 7
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- वायलेट
आज का दिन लाभदायक होगा परन्तु मन में आशंका बनी रहेगी। धन सम्बन्धी परेशानियों को लेकर कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। किसी दूसरे शहर में ट्रांसफर हो सकता है।

अंक- 8
शुभ अंक- 13
शुभ रंग- भूरा
प्रेम के नए रिश्ते बनेंगे। कार्य क्षेत्र में समस्या आ सकती है। ऊंची वाणी संबंध खराब करेगी। आय में वृद्धि हो सकती है। महत्वपूर्ण निर्णय लेनें पड़ेंगे इसलिए संयम रखें।

अंक- 9
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला
आर्थिक परेशानियां आ सकती है। सोच समझ कर खर्च करें। मन विचलित रहेगा। लव रिलेशन में भी तनातनी रहेगी। नई गाड़ी खरीद सकते हैं। कुछ लोगों की आय के स्त्रोत बढ़ेंगे।

 

भूलकर भी किसी को नहीं बताना ये पांच बाते

वास्तु शास्त्र के मुताबिक सुबह उठकर आयना नहीं देखना चाहिए

अंकज्योतिष : आज का भाग्यशाली अंक व शुभ रंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -