जब पहुंची एंजेलिना ISISI संगठन के हेडक्वाटर
जब पहुंची एंजेलिना ISISI संगठन के हेडक्वाटर
Share:

हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जॉली ने हाल ही में दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन ISIS को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ISIS को सेक्स अटैक्स करने वाला और इंसानियत का दुश्मन बताया। एंजेलिना ने इससे जुड़े सबूत भी लॉर्ड्स कमेटी को सौंपे, एंजेलिना एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मानव अधिकार एक्टिविस्ट भी हैं। हाल ही में इराक-सीरिया के उन इलाकों में पहुंची, जहां जंग के हालात है। यहाँ वे यूएन के स्पेशल दूत के तौर पर गई थी। क्या उन्होंने लोगों से बात करके उनके खौफनाक अनुभव सुने।

एंजेलिना ने बताया कि जब वे ISIS प्रभावित इलाके में गई तो उन्हें एक 7 साल की बच्ची मिली। जिसे 40 अमेरिकी डॉलर में बेचा गया और रेप का शिकार बनाया गया था। उन्होंने बताया कि इन इलाकों में यौन हिंसा से तबाही हो सकती है। ISIS रेप और महिलाओं के खिलाफ हिंसा को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं, जब उनसे इस समस्या का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सबसे पहले ये समझने की जरूरत है कि क्या समस्या की वजह नहीं है। ये आतंकियों के लिए एक क्रूर हथियार है। दुर्भाग्य से यह सब जगह ही है। विवादित हिस्सों के अलावा भी कई देशों में ये अलग-अलग रूप में पाया जाता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -