बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों तक, कई भाषाओँ में काम कर चुकी है अंजना सुखानी
बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों तक, कई भाषाओँ में काम कर चुकी है अंजना सुखानी
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल अंजना सुखानी आज अपना जन्मदिन मना रही है। अंजना का जन्म 10 दिसंबर 1978 को जयपुर में हुआ था। अंजना ने आरभिंक दौर में टेलीविज़न विज्ञापनों में भी काम किया है। कैड्बरी चॉकलेट के एड में अमिताभ बच्चन के साथ अंजना दिखाई दे चुकी हैं। वो एड बहुत पॉपुलर भी हुआ था।

वही अंजना स्पिन्स टेल्कम पाउडर के एड में भी दिखाई दे चुकी हैं जिसमें वो लीड अभिनेत्री थीं। उसी एड में अनुष्का शर्मा साइड अभिनेत्री के रूप में दिखाई दी थी। 'घर जाएगी' सांग के रीमिक्स में अंजना दिखाई दे चुकी हैं। उसमें उनका ग्लैमरस अवतार देखने को मिला था। अंजना ने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। 2007 में रिलीज हुई मूवी सलाम-ए-इश्क में अंजना दिखाई दे चुकी हैं। इसके साथ ही वो 2008 में गोलमाल रिटर्न्स में भी दिखाई दी थी।

इसके साथ ही अंजना ने तमिल, तेलुगु एवं कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। साथ ही वो पंजाबी तथा मराठी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। 2015 में रिलीज हुई मराठी फिल्म 'लाल इश्क' में अंजना ने अभिनेता स्वप्निल जोशी के साथ काम किया है। अंजना सुखानी कई भाषाओँ में काम कर चुकी है। उनके जन्मदिन पर हमारी ओर से उन्हें ढेरों बधाइयाँ...

रामनाथ कोविंद ने संसद की लोक लेखा समिति के शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया

2021 में याहू पर सर्च हुआ सबसे ज्यादा 'सिद्धार्थ शुक्ला' का नाम, देंखे पूरी लिस्ट

रिलीज हुआ RRR का नया गाना ‘जननी’, देखकर झलके लोगों के आंसू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -