पति संग अनीता हसनंदानी ने करवाया फोटोशूट, बेबी बंप संभालती आईं नजर
पति संग अनीता हसनंदानी ने करवाया फोटोशूट, बेबी बंप संभालती आईं नजर
Share:

एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी को तो आप सभी अच्छे से जानते होंगे। वह एक टीवी अदाकरा हैं जिन्हे लोग खूब पसंद करते हैं। अनीता ने टीवी इंडस्ट्री में नागिन बनकर सभी के दिलों को लूटा है। वैसे नागिन विशाखा का किरदार निभाकर सभी के दिलों में बसने वाली अनीता हसनंदानी जल्द ही माँ बनने वाली हैं। जल्द ही उनके घर खुशखबरी आने वाली हैं। जी दरअसल लॉकडाउन के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में फैंस को बताया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

अब आजकल वह अपने पति रोहित रेड्डी के साथ काफी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में उन्होंने अपने बेबी बंप और पति रोहित रेड्डी के साथ एक शानदार फोटोशूट करवाया है। आप देख सकते हैं इसमें वह ऑल-व्हाइट में डेकोरेट नजर आ रहीं हैं। इस फोटोशूट में अनीता अपनी सफेद ऑफ-शोल्डर बेल-स्लीव वाली क्रॉप टॉप में वाइट स्कर्ट के साथ पोज़ देती हुई नजर आ रही है। उनके बालों में पीछे फूल दिखाई दे रहे हैं।

जी दरअसल अनीता को 8 महीने हो गए हैं और इस फोटोशूट में वह बेबी बंप को संभालती दिखाई दे रहीं हैं। इस फोटोशूट में उनके पति रोहित ने नीले रंग की डेनिम के साथ एक सफेद शर्ट पहनी थी। वैसे अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी के बारे में बात करें तो दोनों ने 10 अक्टूबर 2020 को अपने घर में नन्हे मेहमान के आने के बारे में घोषणा की थी। उस दौरान दोनों बड़े उत्साहित भी नजर आए थे। वैसे अनीता के फोटोशूट के वीडियो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'Shooting with Bae and to be BaeBee @triller_india @trillerOutfit/ @dramebaaz_by_rikitaPR @dinky_nirhAsst @latashamelwani@ruchitakjainphotography@mitsamby' फिलहाल सिर्फ वीडियो आया है अभी फोटोशूट के फोटोज आना बाकी हैं।

अभिनव शुक्ला से खुश हुई काम्या पंजाबी, जानिए क्या है कारण?

स्पाइसजेट ने कोरोना-टीकों के परिवहन के लिए ब्रसेल्स हवाई अड्डे के साथ किया समझौता

प्रियंका ने शेयर की 17 साल पुरानी तस्वीर, ऋतिक रोशन ने किया यह कमेंट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -