वीडियो शेयर कर पति रोहित को अनीता हसनंदानी ने दी जन्मदिन की बधाई
वीडियो शेयर कर पति रोहित को अनीता हसनंदानी ने दी जन्मदिन की बधाई
Share:

नागिन फेम अनीता हसनंदानी ने हाल ही में अपने पति का जन्मदिन मनाया है। आप सभी जानते ही होंगे उन्होंने और उनके पति रोहित रेड्डी ने बीते 9 फरवरी को ही अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। इस कपल के घर में बेटे ने जन्म लिया है। इस बारे में जानकारी खुद रोहित रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी थी। अब इन दिनों अनीता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखाई दे रही हैं। आप देख सकते हैं उनका इंस्टाग्राम उनके पहले बेटे आरव की तस्वीरों से भरा हुआ है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

इन दिनों वह अपने हर पल को फैंस के साथ शेयर करती दिखाई दे रहीं हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर पति रोहित रेड्डी को जन्मदिन की बधाई दी है। इस पोस्ट में उन्होंने स्पेशल वीडियो के साथ स्पेशल नोट भी लिखा है। आप देख सकते हैं अनीता ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में अनीता ने रोहित के साथ बिताए खास पलों को एक साथ जोड़कर दिखाया है। यह पल अनीता और रोहित के रोमांटिक पलों में शामिल हैं। वैसे इस वीडियो को शेयर करते हुए अनीता ने कैप्शन में लिखा, "मेरे प्यार को जन्मदिन मुबारक हो !! मम्मा और आरव आपको सबसे ज्यादा प्यार करते हैं।"

आप देख सकते हैं अनीता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ वीडियो और तस्वीरें शेयर कर अपने पति को जन्मदिन की बधाई भी दी है। कुछ तस्वीरों में रोहित केक काटते और मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। वैसे रोहित के इस बर्थडे सेलिब्रेशन में उनके कुछ दोस्त भी मौजूद थे। फिलहाल अनीता की इस पोस्ट पर उनके फैंस अपने लाइक्स और कमेंटस द्वारा बेहद प्यार दे रहे हैं। इसी के साथ ही वीडियो पर काफी प्रतिक्रियां भी दिखाई दे रही है। वैसे इस वीडियो पर कुछ सेलेब्स जैसे करणवीर बोहरा और अदिति भाटिया ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

'थलाइवी' के ट्रेलर रिलीज से पहले कंगना ने जारी किया मोशन पोस्टर, दमदार डायलॉग बोलती आईं नजर

बांग्लादेश में रोहिंग्या बस्ती में आग लगने से जलकर खाक हुए कई घर

होली मिलन समारोह पर बैन, चंडीगढ़ प्रशासन ने त्यौहार पर लगाए ये प्रतिबन्ध

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -