अनीता हसनंदानी ने बताया बच्चे के लिए ब्रेस्ट मिल्क क्यों है जरुरी
अनीता हसनंदानी ने बताया बच्चे के लिए ब्रेस्ट मिल्क क्यों है जरुरी
Share:

टीवी के पॉपुलर शो 'नागिन' में नजर आईं अभिनेत्री अनीता हसनंदानी को आज कौन नहीं जानता। अनीता ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है और आज वह लाखों लोगों की पहली पसंद भी हैं। बीते दिनों ही अदाकारा ने एक बेटे को जन्म दिया है। वही अब वह बेटे आरव की फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में अनीता ने बेटे आरव को ब्रेस्टफीड कराने को लेकर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बेबी को ब्रेस्टफीड कराना कितना महत्वपूर्ण होता है। वैसे पहले हम आपको यह बता दें कि अनीता के पति रोहित रेड्डी ने सोशल मीडिया पर बच्चे के जन्म के बाद के कई वीडियोज और फोटोज पोस्ट किए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

खबरों के अनुसार ऑपरेशन थिएटर में रोहित, अनीता के साथ थे और इस बारे में जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए फैन्स को दी थी। फिलहाल जो वीडियो आया है उसमे अनीता बता रही हैं कि 'बेटे आरव को वह ब्रेस्टफीड तब तक कराएंगी, जब तक वह करा सकती हैं।' आप सुन सकते हैं इस वीडियो में अनीता कह रही हैं, "एक मां होने के नाते, मेरी सबसे बड़ी चिंता यह रहती है कि क्या मैं अपने बेबी के लिए सब कुछ कर रही हूं? जब आरव ने जन्म लिया, सबने मुझे एक सलाह दी, डॉक्टर्स ने, मांओं ने और बच्चे के स्पेशलिस्ट ने कि आपके बेबी के न्यूट्रीशन के लिए सबसे जरूर है ब्रेस्ट मिल्क। ब्रेस्ट मिल्क में वे एंटीबॉडीज होती हैं जो आपके बेबी की इम्यूनिटी को मजबूत बनाती हैं और यह उनके लिए बेहद जरूरी होती हैं। मैंने उसी समय तय कर लिया था कि मैं आरव को तब तक ब्रेस्ट मिल्क से फीड कराऊंगी, जब तक मैं करा सकती हूं। या छह महीने तो जरूर कराऊंगी। ब्रेस्टफीड बेबी के लिए सबसे बेस्ट फीड होता है। अपने बेबी की हेल्दी शुरुआत के लिए में यह करूंगी, इससे ज्यादा मैं आपको और क्या कह सकती हूं?"

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में अनीता ने लिखा है, ''मां होने के नाते बेबी को हेल्दी देखना चाहते हैं तो उसे ब्रेस्टफीड कराएं। यह उसकी हर तरह से मदद करेगा और मजबूत बनाएगा। ध्यान दें कि आपका बेबी बेस्ट न्यूट्रीशन ले रहा है या नहीं।''

कोरोना से जंग में मिलेगी मदद, संयुक्त राष्ट्र ने भारत भेजे 10,000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

एन रंगसामी आज पुडुचेरी के नए मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

मीडिया जगत को एक और झटका, वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह का कोरोना से निधन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -