अनीता हसनंदानी के बेटे का हुआ मुंडन, तस्वीरें वायरल
अनीता हसनंदानी के बेटे का हुआ मुंडन, तस्वीरें वायरल
Share:

टेलीविजन अभिनेत्री अनीता हसनंदानी इन दिनों अपने बेटे के साथ समय बिता रहीं हैं। अनीता हसनंदानी अभी कुछ महीने पहले ही मां बनी हैं और जब से वह माँ बनी है तब से वह अधिक से अधिक समय अपने बच्चे के साथ बिता रहीं हैं। अब इसी बीच अनीता ने अपने बेटे की मुंडन सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं जो आप देख सकते हैं। इसमें साथ ही उन्होंने अपने बेटे को एक क्यूट सा नाम भी दिया है। जी दरअसल अनीता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए आरव के मुंडन सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं। आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में आरव के साथ उनकी दादी, नानी और मां तीनों खड़ी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनीता ने कैप्शन में लिखा है, 'टकलू बेबी, मुंडन हो गया।' इन तस्वीरों में आरव बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं और उनकी स्माइल गजब है। वैसे इस फोटो में उनकी दादी और नानी दोनों भी बहुत खुश दिख रही हैं। इसी के साथ अनीता ने एक अन्य तस्वीर शेयर की है। इसमें दोनों मां- बेटे का प्यार साफ नजर आ रहा है। दोनों एक-दूजे के साथ खुश लग रहे हैं।

आपको बता दें कि अनीता हसनंदानी टेलीविजन अभिनेत्री हैं और अब तक वह कई शोज में नजर आ चुकीं हैं। अनीता ने 'कभी सौतन कभी सहेला', 'ये है मोहब्बतें', 'नागिन' जैसे कई धारावाहिकों में काम किया है जो बेहतरीन रहे हैं। वैसे शोज के अलावा अनीता कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं लेकिन उनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा।

दिलीप कुमार के बाद बॉलीवुड से एक और नगीना हुआ रुखसत

देश के नए कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने संभाला पदभार, क्या Twitter पर कस पाएंगे नकेल ?

महाराष्ट्र के किसानों को बर्बाद कर देंगे महाविकास आघाड़ी सरकार के प्रस्तावित कृषि कानून: अनिल घनवट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -