बेटे संग अनिता हसनंदानी ने शेयर की पहली तस्वीर
बेटे संग अनिता हसनंदानी ने शेयर की पहली तस्वीर
Share:

अनिता हसनंदानी टीवी की मशहूर अदाकारा हैं। वह टीवी इंडस्ट्री में नागिन के नाम से मशहूर हैं। वैसे वह बीते दिनों ही मां बनी हैं और उनके माँ बनने के बाद अब उन्होंने अपने बेटे के साथ अपनी पहली तस्वीर शेयर की है। आप देख सकते हैं इस तस्वीर में उनके पति रोहित रेड्डी भी नजर आ रहे हैं। वैसे अनिता ने बीते 9 फरवरी को अपने बेटे को जन्म दिया है और तब से लेकर अब तक वह बड़ी खुश नजर आईं हैं। उनके कई फोटोज और वीडियो सामने आ चुके हैं जिन्होंने फैंस को उत्साहित और खुश किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

अनिता ने बीते साल मां बनने की खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर कीं थी। उन्होंने अपने फैंस को बताया था कि वह साल 2021 में माँ बनने वाली हैं। वैसे अनीता और रोहित की शादी साल 2013 में हुई थी और 8 साल के अधिक समय के बाद अनीता अब मां बन चुकीं हैं। वैसे अनिता की इस लेटेस्ट तस्वीर में उनके चेहरे की खुशी साफ देखी जा सकती है। आप देख सकते हैं इस तस्वीर में अनिता की गोद में उनका बच्चा नजर आ रहा है, जिसके चेहरे पर उन्होंने एक इमोजी लगा दी है।

अब अनिता की इस तस्वीर पर फैन्स और इंडस्ट्री के फैन्स उन्हें बधाइयां देते दिख रहे हैं। वैसे करणवीर बोहरा, बेनाफशा सूनावाला, कीश्वर मर्चेंट जैसे तमाम इंडस्ट्री फैन्स ने अनिता को बधाई दी है। वैसे आपको याद हो तो बीते दिनों ही हॉस्पिटल से एकता कपूर ने भी अनिता का एक वीडियो शेयर किया था। उस दौरान अनीता बड़ी खुश नजर आईं थीं। वैसे मां बनने से ठीक पहले रोहित रेड्डी ने अनिता के फोटोशूट की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनका बेबी बम्प दिख रहा था।

फ़रवरी में शादी के बंधन में बंधेगी दीया मिर्जा, ये हैं होने वाले पति

रुकी अनुपमा शो की शूटिंग, कोरोना पॉजिटिव हुआ यह स्टार

कोरोना के कारण तेजी से गिर रही ब्रिटिश की अर्थव्यवस्था

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -