अनीता हसनंदानी की गोद में बेटा आरव कर रहा है मस्ती, वीडियो देख फैंस बोले- Wow...
अनीता हसनंदानी की गोद में बेटा आरव कर रहा है मस्ती, वीडियो देख फैंस बोले- Wow...
Share:

वर्ष 2021 टीवी अभिनेत्री अनीता हसनंदानी तथा हस्बैंड रोहित के लिए बेहद स्पेशल रहा है। इस वर्ष कपल ने अपने पहले बच्चे को स्वागत किया है। अनीता सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं तथा अपने बेटे आरव की क्यूट तस्वीरें तथा वीडियो अक्सर प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने रोहित और आरव की अनदेखी वीडियो अपने सोशल मीडिया पर साझा की है। जिसमें रोहित-आरव संग मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

अनीता ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वीडियो को साझा करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, "चिंता मत करो खुश रहो"। वीडियो में रोहित बेटे आरव के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं, वहीं आरव भी ब्लू और व्हाइट कलर के कपड़ों में बहुत क्यूट लग रहे हैं। उनका यह वीडियो प्रशंसकों को बेहद पसंद आ raha है। और वो इसपर खूब कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग तो इस वीडियो को देख आरव को अपने पापा की कार्बन कॉपी बता रहे हैं।

अनीता अक्सर बेटे आरव की वीडियो और फोटोज साझा करती रहती हैं, जिसे उनके प्रशंसक अपने लाइक्स और कमेंटस द्वारा बेहद प्यार देते हैं। उनका यह वीडियो भी प्रशंसकों को बेहद लुभा रहा है। केवल प्रशंसक ही नहीं बल्कि स्टार्स भी वीडियो पर प्रतिक्रियां दे रहे हैं। अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट, अदिति शिरवाइकर मलिक, अभिषेक कपूर, तथा विशाल सिंह समेत कई स्टार्स ने इसपर दिल वाली इमोजी का कमेंट किया है। 

धक धक गाने को लेकर अनुराधा पौडवाल ने किया खुलासा, बताई 'आउच' की कहानी

टीवी का ये मशहूर स्टार है श्वेता तिवारी का बहुत बड़ा फैन, अब खतरों के खिलाड़ी 11 में साथ आएंगे नजर

महाराष्ट्र: अब कोरोना वार्ड दुष्कर्म का शिकार नहीं होंगी महिलाएं, लगेंगे पैनिक बटन और CCTV

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -