अब मजुमदार को लेकर दिल्ली दरबार और केंद्र सरकार में ठनी
अब मजुमदार को लेकर दिल्ली दरबार और केंद्र सरकार में ठनी
Share:

नई दिल्ली : नई दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच जमकर तकरार चल रही है। हालत यह है कि मुख्य सचिव अनिंदो मजुमदार के दफ्तर में ताला लगा दिया गया है और दिल्ली सरकार ने मजुमदार का स्थानांतरण कर दिया है, मिली जानकारी के अनुसार बीते समय से उपराज्यपाल नजीब जंग के साथ दिल्ली सरकार के बीच प्रशासनिक नियुक्तियों को लेकर विवाद चल रहे हैं, राज्य में उपराज्यपाल की ओर से कार्यकारी मुख्य सचिव के तौर पर शकुंतला गैमलिन को नियुक्त कर दिया गया है तो दूसरी ओर दिल्ली सरकार इस नियुक्ति को सविंधान सम्मत नहीं बता रही।

अब नया विवाद मुख्य सचिव - सेवा के पद पर पदस्थ रहे आनिंदो मजुमदार को लेकर सामने आया है। जिसमें प्रिंसिपल सेक्रेटरी के पद पर पदस्थ दिल्ली सरकार ने उनके स्थान पर राजोंद्र कुमार की नियुक्ति खारिज कर दी। केजरीवाल को प्रेषित की गई चिट्ठी में भी इस बात का उल्लेख किया गया है, मिली जानकारी के अनुसार मजुमदार को सेवा विभाग की जगह अन्य विभाग में भेजा जा रहा है जिस पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इसे लेकर दिल्ली सरकार ने उनका दफ्तर ही ताला बंद कर दिया है। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंेह ने कड़ी आपत्ती दर्ज करवाई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -