जर्मनी में गंभीर बीमारी का इलाज करवा रहे अनिल कपूर, शेयर किया वीडियो
जर्मनी में गंभीर बीमारी का इलाज करवा रहे अनिल कपूर, शेयर किया वीडियो
Share:

बॉलीवुड के बहुत ही मशहूर अभिनेता अनिल कपूर को लेकर एक बड़ी खबर आई है। वैसे अनिल कपूर एक ऐसे अभिनेता हैं जो जब भी सोशल मीडिया पर अपना कोई पोस्ट शेयर करते हैं कमेंट बॉक्स में फैन्स उनकी फिटनेस की तारीफें करते नहीं थकते। वहीं अब इस बार उनके एक पोस्ट ने उनके फैंस की चिंताएं बढ़ा दी हैं। जी दरअसल, हाल ही में अनिल कपूर ने जर्मनी से एक वीडियो साझा कर बताया है कि उनके इलाज का आखिरी दिन है और वह डॉक्टर से मिलने जा रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

आप देख सकते हैं इस पोस्ट में अनिल कपूर जर्मनी की सड़कों पर तेजी से चलते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उनके इस पोस्ट को देखने के बाद फैन्स उनके ठीक होने की दुआएं करने में लग चुके हैं। आप इस पोस्ट में अनिल कपूर को ब्लैक कलर का लॉन्ग कोट, ब्लैक पैंट और ब्लैक टोपी पहने देख सकते हैं। इस दौरान उनके ऊपर बर्फ गिरती नजर आ रही है। वहीं उनके इस पोस्ट द्वारा शेयर किये गए वीडियो के बैकग्राउंड में मोहित चौहान का गाना ‘फिर से उड़ चला’ गाना बज रहा है। इसी के साथ अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा- ‘बर्फ के बीच एक परफेक्ट वॉक। जर्मनी में आखिरी दिन। मैं डॉक्टर मुलर से अपने आखिरी इलाज के लिए मिलने जा रहा हूं। उनका और उनके जादुई टच के लिए मैं शुक्रगुजार हूं।‘

वहीं कमेंट सेक्शन में अनिल कपूर ने लिखा, ‘जब हम आम लोग बर्फ देखते हैं तो उत्साहित हो जाते हैं और अच्छे लगते हैं।‘ उनकी इस पोस्ट पर सोनम कपूर की दोस्त और फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने लिखा है, ‘अनिल अंकल कंटेट के मामले में हम आपको कैसे हरा सकते हैं।‘ इस तरह कमेंट बॉक्स में कई यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि बीते साल ही अक्टूबर के महीने में अनिल कपूर ने एक पोस्ट लिखकर बताया था कि वह 10 साल से अकिलिज टेंडन (Achilles Tendon) की समस्या से जूझ रहे थे। उस समय अनिल कपूर ने बताया कि डॉक्टर मूलर ने उनका ट्रीटमेंट किया और फिर से वह चलने-दौड़ने लगे। आपको बता दें कि इस बीमारी में पैरों के निचले हिस्से में दर्ज होता है जिससे चलते नहीं बनता।

उत्तरप्रदेश में पुलिसकर्मी पर बदमाशों ने किया हमला

देश के सबसे गरीब राज्यों की सूची में शामिल है ये राज्य

पीएम की सुरक्षा में तैनात हुए जवान का पर्स हुआ चोरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -