अनिल कपूर ने करीना को लेकर किया बड़ा खुलासा, ‘वीरे दी वेडिंग’ के लिए बेबो ने किया था ये...
अनिल कपूर ने करीना को लेकर किया बड़ा खुलासा, ‘वीरे दी वेडिंग’ के लिए बेबो ने किया था ये...
Share:

बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों अपनी मूवी एके वर्सेज एके को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस मूवी में अभिनेता अनिल कपूर के साथ फिल्ममेकर, डायरेक्टर अनुराग कश्यप भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए हाल ही में ये अभिनेता-निर्देशक की जोड़ी एक्ट्रेस करीना कपूर खान के शो वॉट वुमेन वॉन्ट में भाग लेने के लिए गई थी। यहां 'मिस्टर इंडिया' अभिनेता अनिल कपूर ने करीना कपूर खान को लेकर एक हैरान करने वाला खुलासा किया। शो में अभिनेत्रियों तथा अभिनेताओं के मध्य पे पैरिटी को लेकर करीना कपूर खान ने अनिल कपूर से एक प्रश्न पूछा था।

वही इस प्रश्न के उत्तर में अभिनेता अनिल कपूर तपाक से बोलते हैं, 'मगर आपने मुझसे बहुत मोटी रकम ली थी।' यहां अनिल कपूर करीना कपूर खान स्टारर उनके बैनर तले बनी मूवी वीरे दी वेडिंग की चर्चा कर रहे थे। इस मूवी में करीना कपूर खान लीड किरदार में थीं। जबकि उनके साथ अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर भी थी। इस मूवी को उनकी दूसरी बेटी रेहा कपूर ने प्रोड्यूस किया था। वर्ष 2018 में रिलीज हुई ये फिल्म बिग हिट रही थी। इस मूवी ने 100 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई थी। विशेष बात ये है कि ये फिल्म वुमेन सेंट्रिक थी। जिसमें सोनम कपूर, करीना कपूर के साथ एक्ट्रेस शिखा तल्सानिया थीं।

करीना कपूर के शुल्क के बारे में बताते हुए अनिल कपूर ने आगे बताया कि जब बेबो ने मोटी रकम वसूली तो उनकी बेटी ने उनसे फ़ोन करके पूछा था। किन्तु उन्होंने कहा, 'बेबो, जो मांग रही है दे दो।' अनिल कपूर ने कहा कि इस मूवी के लिए उन्होंने मेल अभिनेता से भी अधिक की रकम वसूली थी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी के लिए अभिनेत्री ने लगभग 10 करोड़ रुपये रकम वसूली थी। 

2021 जैकलीन के लिए रहेगा सबसे बेहतरीन, कई फिल्मों में आएगी नजर

बॉलीवुड की ये मशहूर अभिनेत्री हैं प्रोफेशनल पायलट, अद्भुत अभिनय से बनाई अलग पहचान

सुशांत सिंह की मौत ने रिया के बॉलीवुड करियर पर लगाया फुल स्टॉप, 2021 में भी नहीं है कोई फिल्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -