अनिल कपूर ने अपनी पत्नी को दी करवा चौथ की बधाई, शेयर किया Video
अनिल कपूर ने अपनी पत्नी को दी करवा चौथ की बधाई, शेयर किया Video
Share:

मुंबई: करवा चौथ के पर्व पर हर सुहागन औरतें अपने पति की लंबी आयु के लिए उपवास रखती हैं। प्रत्येक सुहागन स्त्री के लिए करवाचौथ का व्रत बेहद महत्वपूर्ण होता है। प्यार और आस्था के इस पर्व पर सुहागिन स्त्रियां पूरा दिन व्रत रखकर भगवान से अपने पति की लंबी आयु और गृहस्थ जीवन में सुख समृद्धि की कामना करती हैं। आज करवा चौथ होनी के कारण बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी इसे लेकर काफी क्रेज नज़र आ रहा है।

करवा चौथ के मौके पर बॉलीवुड सितारे भी अपनी वाइफ के लिए प्यार जता रहे हैं। इसी बीच अभिनेता अनिल कपूर ने भी बहुत ही खास अंदाज में अपनी पत्नी सुनीता के लिए एक वीडियो जारी करते हुए करवा चौथ की बधाई दी है। अनिल कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वो 100 मीटर की दौड़ लगाते नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा कि- तुम्हारे प्यार, प्रार्थना और उपवास के कारण मैं आज इतनी तेजी से भाग सकता हूं और हर दिन हेल्थी हूं। हैप्पी करवा चौथ सुनीता कपूर। 

अनिल कपूर के इस पोस्ट के देखने के बाद वरुण धवन, बिपाशा बासु और फरहान अख्तर ने भी अपनी करवा चौथ पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अगर वर्क फ्रंट की बात करे तो अनिल कपूर फ़िलहाल मलंग और तख़्त जैसी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor) on

शादी के पहले से करवाचौथ का व्रत रखती आ रहीं हैं करीना कपूर, बताया ये कारण

करण जौहर पर फूटा इस एक्टर का गुस्सा, कहा- अगर सच में बड़े डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं तो...

PM मोदी ने किया इस एक्ट्रेस के बेटे के वीडियो को रीट्वीट, जानिए क्या है ख़ास

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -