सोनम कपूर को पिता अनिल कपूर ने दी खास सलाह
सोनम कपूर को पिता अनिल कपूर ने दी खास सलाह
Share:

बॉलीवुड में अपनी अदाओं से सभी का दिल जीतने वाली सोनम कपूर इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और अब इन सभी के बीच अपनी फिल्म 'जुग जुग जियो' के प्रमोशन में व्यस्त अनिल कपूर ने बेटी सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। जी दरअसल उन्होंने प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही को एन्जॉय कर रहीं बेटी सोनम को एक महत्वपूर्ण सलाह भी दी है। जी दरअसल एक मशहूर न्यूज पोर्टल से बातचीत में अनिल ने कहा कि, 'जब उन्हें पता चला कि उनकी बेटी प्रेग्नेंट है तो वे काफी खुश हुए थे और इमोशनल भी हो गए थे।'

इसी के साथ आगे अनिल कपूर ने मदरहुड को लेकर सोनम को जरूरी सलाह दी। जी दरअसल अनिल कपूर ने कहा कि, 'आजकल की मांएं बच्चों को लेकर ओवरप्रोक्टेटिव होती हैं और उन्हें लगता है कि सोनम को इस तरह की मां नहीं बनना चाहिए।' इसके अलावा अनिल ने यह भी कहा कि उन्हें ऐसा पत्नी सुनीता कपूर की बातें सुनने के बाद महसूस होता है। आपको पता हो कुछ समय पहले ही लंदन में सोनम कपूर की गोद भराई की रस्म पूरी हुई। इस दौरान उनकी बहन रिया कपूर, बहनोई करण भूलानी और दोस्तों के साथ ब्रिटिश-पाकिस्तानी गे म्यूजिशियन लिओ कल्याण भी मौजूद थे।

इस दौरान सेरेमनी से सोनम के साथ लिओ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसे पंसद किया गया। वैसे सोनम कपूर ने मई 2018 में दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की और इसके लगभग 4 साल बाद मार्च 2022 में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया। उसके बाद से लगातार सोनम सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप की तस्वीरें फैन्स के साथ साझा करती आ रही हैं। जी हाँ और कई बार इनकी वजह से उन्हें भी ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा है।

ऋतिक रोशन को बड़ा झटका, इस करीबी शख्स का निधन

आखिर क्यों ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है #BoycottBrahmastra?

पार्टी के लिए कॉपी करें शिल्पा का ये लुक लेकिन कीमत उड़ा ना दे होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -