यूजर ने अनिल-सोनम को बताया 'बेशर्म', एक्टर ने दिया ऐसा जवाब कि हर तरफ हो रहे चर्चे
यूजर ने अनिल-सोनम को बताया 'बेशर्म', एक्टर ने दिया ऐसा जवाब कि हर तरफ हो रहे चर्चे
Share:

बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय से सभी का दिल जीत चुके अनिल कपूर को आज कौन नहीं जानता। अनिल आज 60 साल के हैं लेकिन फिर भी उनका जलवा बरकरार है। आज अनिल कपूर के लाखो नहीं करोड़ों फैंस हैं लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसे भी मौजूद हैं जो अनिल को ट्रोल करते नजर आते हैं। बीते दिनों भी ऐसा ही कुछ सुनने को मिला जब अनिल कपूर बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज़ खान के चैट शो में पहुंचे। जी दरअसल यहाँ पर अरबाज़ ने अनिल को ऐसी ट्रोलिंग के बारे में बताया जिसमें एक शख्श ने अनिल और उनकी बेटी सोनम कपूर को 'बेशर्म' बताया दिया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arbaaz Khan (@arbaazkhanofficial)

जी दरअसल, अनिल कपूर जल्द ही अरबाज़ खान के चैट शो पिंच सीजन 2 में नजर आएंगे। अब तो इसका प्रोमो भी रिलीज हो चुका है और इस दौरान अरबाज़ ने अनिल को एक ट्रोलर का कमेंट सुनाया कि उस शख्स ने अनिल कपूर और सोनम कपूर को 'शेमलेस' कहा था। जी दरअसल अरबाज ने बताया कि शख्स ने लिखा था- 'मुझे लगता है कि पिता-बेटी बेशर्म हैं। ये पैसे के लिए कुछ भी कर सकते हैं।' वहीँ अरबाज़ ने अनिल से जब इस कमेंट पर जवाब पूछा तो अनिल ने कहा- 'जरूर ही उस शख्स का मूड काफी अपसेट होगा उस समय तभी उसने ऐसी बात लिखी है।' अब इस समय अनिल का ये शांत जवाब सोशल मीडिया पर चर्चाओं में आ गया है और हर कोई उनकी तारीफों के पूल बाँध रहा है। वैसे इससे पहले अरबाज एक कमेंट पढ़ते हैं कि एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- 'कुछ भी ट्वीट करने से पहले सोचे, आप अपने पर्सनल मैसेजिंग सिस्टम पर नहीं हैं।'

इस पर अनिल कपूर कहते हैं, 'एक ही तो जिंदगी है, अब अगर इन सब चीजों को सीरियसली लूंगा तो कैसे जीयूंगा।' केवल यही नहीं बल्कि शो में अरबाज़ ने अनिल से उनकी फिटनेस से जुड़े राज का भी सवाल किया। सभी जानना चाहते हैं कि आखिर इस उम्र में भी अनिल खुद को इस तरह कैसे फिट रख पाते हैं। इस पर अनिल ने बताया कि- 'बहुत दिया देने वाले ने तुझको, आंचल ही ना समाए तो क्या कीजै।' वैसे काम के बारे में बात करें तो जल्द ही अनिल कपूर फिल्म जुग-जुग जियो में नजर आने वाले हैं।

कब खुलेगा निजामुद्दीन मरकज ? ‘दिल्ली वक़्फ़ बोर्ड’ की याचिका पर केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब

नीचता पर उतरा तालिबान, पंजशीर में बहा रहा बेकसूरों का खून, अब तक 20 लोगों का किया क़त्ल

परिणीति चोपड़ा ने दिखाया अपने 'जूतों का कलेक्शन', फैंस बोले- 'उधार दे दो'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -