अनिल कपूर ने लगवाई कोरोना वैक्सीन तो बेटा हर्षवर्धन बोला- आपको तो 1 मई से लगनी थी...
अनिल कपूर ने लगवाई कोरोना वैक्सीन तो बेटा हर्षवर्धन बोला- आपको तो 1 मई से लगनी थी...
Share:

कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस के बीच 45 से ऊपर वाले व्यक्ति वैक्सीन ले रहे हैं। इस बीच, 20 अप्रैल को बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने वैक्सीन की अपनी दूसरी डोज भी ले ली। वैक्सीन लगवाते समय उन्होंने तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की जिस पर उन्हें कई इंट्रेस्टिंग कमेंट प्राप्त हुए। उनके प्रशंसकों के अतिरिक्त उनके बेटे ने भी एक मजाकिया पोस्ट किया जिसपर उन्हें कई जवाब प्राप्त हुए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

बता दें कि सरकारी निर्देश के अनुसार, फिलहाल 45 से ऊपर के व्यक्ति कोरोना वैक्सीन ले सकते हैं। 1 मई के पश्चात् 18 वर्ष से अधिक वर्ग का कोई भी शख्स वैक्सीन लगवा सकेगा। इसी आयु और वैक्सीन से जुड़ा हुआ मजाक हर्षवर्धन कपूर ने अनिल कपूर से किया। हर्षवर्धन ने अपने पिता की आयु को लेकर जोक किया, जिन्हें लोग आज भी युवा समझते हैं। बता दें कि 64 वर्ष के अनिल कपूर आज भी अपनी आयु के कई स्टार्स-लोगों से बहुत यंग लगते हैं।

वही इंस्टाग्राम पर हर्षवर्धन ने कमेंट करते हुए लिखा- आपने वैक्सीन कैसे लगवा ली? 45 वर्ष से कम आयु वालों को वैक्सीन तो मई महीने से लगवानी है। हर्षवर्धन के इस कमेंट पर एक फैन ने लिखा- लग ही रहा था कि अनिल कपूर के लिए ऐसा कमेंट आएगा, पर उनके बेटे की तरफ से ये कमेंट किया जाएगा ये नहीं पता था। कई बॉलीवुड के लोगों ने भी अनिल कपूर के वैक्सीन लेने पर टिप्पणी की। रोहित बोस ने लिखा- अनिल 18 लोगों को वैक्सीन 1 मई के पश्चात् लेना है, आपको इन लोगों ने पहले कैसे दे दिया।

सलमान की आने वाली फिल्म राधे की रिलीज़ डेट को लेकर आई बड़ी खबर

यदि रामायण पर बनी बॉलीवुड मूवी तो इन कलाकारों पर जमेगा भगवान राम का किरदार

सोशल मीडिया पर वायरल हुई सारा और जाह्नवी कपूर की वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -