पत्नी के जन्मदिन पर अनिल कपूर ने गिफ्ट की ब्लैक मर्सिडीज, फैंस बोले- 'झक्कास'
पत्नी के जन्मदिन पर अनिल कपूर ने गिफ्ट की ब्लैक मर्सिडीज, फैंस बोले- 'झक्कास'
Share:

अभिनेता अनिल कपूर को आज कौन नहीं पसंद करता। अनिल ने अपने काम से लेकर अपने अंदाज तक से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। अनिल आज ऐसे अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हैं जिनपर उम्र का कोई असर नहीं पड़ा है। इसी के साथ अनिल कपूर एक परफेक्ट फैमिली मैन भी हैं और वह अपने परिवार का खूब ख्याल रखते हैं। अनिल आज के समय में अपने काम को जितनी शिद्दत के साथ करते हैं उतनी ही शिद्द्त से वह अपने परिवार का भी ध्यान रखते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

अब एक बार फिर से अनिल कपूर का यही रूप नजर आया है। जी दरअसल 25 मार्च को अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर 56वां जन्मदिन मनाया है। ऐसे में अनिल कपूर ने सुनीता को एक लक्जरी कार गिफ्ट में दी है। उसकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जो आप देख सकते हैं। जी दरअसल अनिल कपूर ने सुनीता को ब्लैक मर्सिडीज-बेंज-जीएलएस 450 कार गिफ्ट किया है। वैसे पहले अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर पत्नी के साथ एक बाद एक कर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसी के साथ ही उन्होंने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है।

आप देख सकते हैं इस पोस्ट से अनिल कपूर ने सुनीता से अपने प्यार का इजहार किया है। आप सभी देख सकते हैं अनिल कपूर ने सुनीता के साथ अपने शुरूआती दिनों को याद करते पोस्ट में लिखा है- 'थर्ड क्लास ट्रेन के डिब्बो में यात्रा करने से लेकर बस, रिक्शा और काली पीली तक। इकॉनमी से उड़ान भरने से लेकर फर्स्ट क्लास में यात्रा करने तक। हमने हर काम अपने दिल में प्यार और चेहरे पर मुस्कान के साथ किया। ऐसे लाखों कारण है जिस कारण मैं तुमसे प्यार करता हूं। आज मेरी स्माइल की वजह भी तुम और तुम्हारे कारण ही हमारी जर्नी इतनी खुशहाल है। हैप्पी बर्थडे।' वैसे अनिल के इस गिफ्ट को देखकर कई लोगों ने उन्हें झक्कास कहा है।

खड़गे का आरोप- निजीकरण के जरिए दलितों-पिछड़ों की नौकरियां ख़त्म करना चाहती है मोदी सरकार

बांग्लादेश पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, शेख हसीना ने एयरपोर्ट पर किया जोरदार स्वागत

कहीं 50 तो कहीं 2500 रुपए तक का लिया जा रहा जुर्माना, मास्क न पहने पर नियम सख्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -