जानिये क्यों वजन बढ़ा रहे है अनिल कपूर
जानिये क्यों वजन बढ़ा रहे है अनिल कपूर
Share:

बॉलीवुड में फिटनेस के लिये पहचाने जाने वाले एक्टर अनिल कपूर जल्द ही अपना वजन बढ़ाने वाले हैं। अनिल के ऐसा करने के पीछे की वजह हैं उनकी अगली फिल्म तख्त। जिसके डायरेक्टर होंगे करण जौहर। फिल्म में अन‍िल कपूर का रोल काफी द‍िलचस्प होगा। इसके ल‍िए अनिल कपूर अगले साल से अलग तरह की डाइट फॉलो करेंगे, जिससे वह अपना वजन बढ़ा सके। एक रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म तख्त में अनिल कपूर शाहजहां का किरदार निभाएंगे। इस रोल के लिए वह अपना वजन बढ़ाने जा रहे हैं।

ऐतिहासिक घटना पर आधारित है फिल्म 
यदि बात करण जौहर निर्देशित फिल्म तख्त की करे तो इसमें रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। वही अपनी स्टार कास्ट और बैनर की वजह से ऐतिहासिक फिल्म तख्त चर्चा में आ चुकी है। बताया जा रहा था कि फिल्म की कहानी सच्ची ऐतिहासिक घटना पर आधारित है। पिछले दिनों करण ने खुद इस बात की पुष्टि की है। फिल्म इतिहास की गरिमा को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। करण ने कहा कि फिल्म सच्ची ऐतिहातिक घटना पर आधारित है। इसलिए इसे उसी तरीके से बनाना ज्यादा महत्वपूर्ण है जिस तरीके से यह उस दौर में घटी है।

परोपकार के उद्देश्य से आयोजित किया गया यह अवार्ड समारोह

इस वजह से तनिष्क बागची दे रहे हैं गीतो को नया रंग

फिल्म केदारनाथ फिर मुश्किलों में

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -