FanneyKhanTeaser : एक व्यक्ति जो बदल देगा 'फन्ने खां' के मायने
FanneyKhanTeaser : एक व्यक्ति जो बदल देगा 'फन्ने खां' के मायने
Share:

अनिल कपूर और ऐश्वर्या रॉय बच्चन की मोस्ट अवेटिड फिल्म फन्ने खां रिलीज होने को तैयार है। आज  इसका टीजर लांच किया गया। टीजर में अनिल कपूर का नया अंदाज देखने को मिल रहा है। टीजर में साफ देखा जा रहा है कि अनिल कपूर किस तरह से अपने संगीत प्रेम को आगे बढ़ाते हैं और किस तरह से स्ट्रगल करते हुए अपनी बेटी को बुलंदियों पर पहुंचाने की कोशिश करते हैं। 

फिल्म के टीजर की शुरुआत एक डॉयलॉग से होती है। टीजर के बैकग्राउंड में आवाज आती है, 'फन्ने खां इस नाम के कई मायने होते हैं, एक फनकार, कलाकार, सिंगर जादूगर कोई भी हो सकता है। बस जिसके साथ मजा आ जाए, वही फन्ने खां हैं। लेकिन यह कहानी एक ऐसे फन्ने खां की है, जिसने इस नाम की कहानी ही बदल दी।' इसी आवाज के साथ ऐश्वर्या रॉय बच्च्न का ग्लेमरस लुक भी दिखाई देता है, साथ ही राजकुमार राव की चुहलबाजी भी दिखती है। टीजर की शुरुआत एक व्यक्ति से होती है, जो सुपरस्टार की तरह पब्लिक की ओर पीठ करके गाना गाता है। कुल मिलाकर कहा जाए, तो 57 सेकेंड के इस टीजर ने फिल्म के बारे में जिज्ञासा को बढ़ा दिया है। फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं और रिलीज के आधे घंटे के अंदर ही इसे 20 हजार लोग देख चुके हैं, जबकि 2500 से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। 

बता दें कि इस फिल्म से ऐश्वर्या रॉय बच्चन और अनिल कपूर 19 साल बाद स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इस फिल्म में ऐश अनिल कपूर की बेटी बनी हैं। इसमें अनिल कपूर, ऐश्वर्या रॉय बच्चन, राजकुमार राव, दिव्या दत्ता और करण सिंह छाबड़ा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को अतुल मांजरेकर ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 3 अगस्त को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के पहले आज सुबह ही फन्ने खां का दूसरा पोस्टर जारी किया गया, जिसमें अनिल कपूर  का फ्रंट  लुक है और वह बाजा बजाते हुए दिख रहे हैं। 

ऐश ने किया फन्ने खान की शूटिंग से इनकार

आईफा 2018 की आखिरी शाम में ऐसा रहा सितारों का लुक

'फन्ने खां' का फर्स्ट पोस्टर जारी, इस दिन आएगा टीज़र

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -