ओलंपिक के लिए अनिल कपूर ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मनोबल, वीडियो देख हैरान हुए फैंस
ओलंपिक के लिए अनिल कपूर ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मनोबल, वीडियो देख हैरान हुए फैंस
Share:

मनोरंजन जगत के मशहूर सुपरस्टार अनिल कपूर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चाओं में बने रहते है। अभिनेता 65 वर्ष की आयु में भी आज की युवा पीढ़ी के लिए एक आदर्श हैं। वे बहुत मेहनत करते हैं। शूटिंग के अतिरिक्त वे फिटनेस फ्रीक हैं। रोज व्यायाम करते हैं, रनिंग करते हैं और योग भी करते हैं। हाल ही में अभिनेता न ट्रैक पर रनिंग करते दिखाई दिए। उन्होंने इसी के साथ ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे इंडियन टीम के प्लेयर्स का उत्साह भी बढ़ाया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

वही इंस्टाग्राम पर अभिनेता ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वे ट्रैक पर तेजी से दौड़ लगाते दिखाई दे रहे हैं। इस आयु में वे जिस प्रकार से दौड़ रहे हैं वो देख कई सारे प्रशंसकों को तो भरोसा नहीं हो रहा। उनकी फिटनेस देख सभी इंप्रेस हैं। अभिनेता नील नितिन मुकेश ने इसपर लिखा- शानदार। ये वास्तव में बहुत अधिक प्रेरणादायक है। इसके अतिरिक्त फराह खान ने अनिल कपूर की प्रशंसा करते हुए कहा- पापाजी, आपको टोकियो जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त और भी कई सारे लोग अनिल के इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। 

वही वीडियो के साथ अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा कि- लिट्रली मैं फिर से एक्शन में हूं। ट्रैक में वापस आकर बेहद शानदार लग रहा है। मेरी प्रेरणा हैं अपने देश के एथलीट जो विदेश में भारतवर्ष का नाम गर्व से ऊंचा करने के लिए गए हुए हैं। #Cheer4India #Olympcis2021@marcyogimead। बता दें कि वीडियो में अनिल कपूर व्हाइट टीशर्ट में हैं। उन्होंने सनग्लासेस भी लगाए हुए हैं तथा एक टोपी भी पहनी हुई है। वही अनिल कपूर के इस वीडियो को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है।

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर बोलीं कंगना रनौत- गटर है फिल्म जगत, मैं जल्द खोलूंगी कई राज...

'टाइगर 3' के लिए सलमान खान कर रहे है भारी मेहनत, वीडियो देख बढ़ा फैंस का उत्साह

बॉलीवुड में नहीं जमा सिक्का तो आशीष चौधरी ने लिया था ये बड़ा फैसला, मिली बड़ी कामयाबी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -