इस चौक को मिला अनिल कपूर के पिता का नाम, यहां देखे वायरल तस्वीरें
इस चौक को मिला अनिल कपूर के पिता का नाम, यहां देखे वायरल तस्वीरें
Share:

बॉलीवुड की कपूर फैमिली को अक्सर किसी भी फंक्शन में साथ देखा जाता है. हाल ही में कपूर परिवार एक बार फिर से मुंबई में एक साथ देखा गया है. ये मौका था सुरिंदर कपूर चौक के अनावरण का. इस खास अवसर पर पूरा कपूर परिवार एक साथ दिखाई दिया. परिवार की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो ही हैं.

दरअसल सुरिंदर कपूर अभिनेता अनिल कपूर, संजय कपूर और बोनी कपूर के पिता हैं. जिनके नाम से मुंबई के चेम्बूर इलाके में एक चौक का नामकरण किया गया है. जिसके अनावरण के लिए पूरा कपूर परिवार एक साथ मुंबई के चैम्बूर पहुंचा था. इस खास मौके पर बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर अपने परिवार के साथ पहुंचे थे. संजय कपूर अपनी पत्नी महीप कपूर और बेटी शनाया कपूर के साथ पहुंचे थे. तो वहीं अनिल कपूर बेटी सोनम कपूर के साथ आए थे. बोनी कपूर भी अपनी बेटी जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर के साथ पहुंचे थे. इन सभी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. खुद संजय कपूर, सोनम कपूर और अर्जुन कपूर ने भी इन तस्वीरों और वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

संजय कपूर सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को शेयर कर भावुक हो गए. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'चेम्बूर में मेरे पिता के नाम पर चौक के अनावरण पर पूरे परिवार के लिए बहुत गर्व और भावनात्मक क्षण!' इस खास मौके पर जान्हवी की छोटी बहन खुशी कपूर नहीं दिखीं. तो वहीं अर्जुन की बहन अंशुला भी इस मौके पर परिवार के साथ नहीं दिखीं. गौरतलब है कि बोनी कपूर और अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर की जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा चेम्बूर इलाके में ही गुजरा है. सुरिंदर कपूर फिल्म निर्माता थे. जिनका साल 2011 में निधन हो गया था. बता दें की सुरिंदर ने 'नो एंट्री', 'पुकार', 'हमारा दिल आपके पास है', 'लोफर' और 'जुदाई' जेसी फिल्मों का निर्माण किया है. इन फिल्मो की खास ये थी कि इन सभी फिल्मों में उन्होंने अपने बेटे अनिल कपूर को लीड रोल में लिया हुआ था.

शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी के बारे में बड़ी खबर आयी सामने, जानिये क्या है ऐसा राज़

करीना ने सारा अली खान को बताया इस वजह बोरिंग, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जबाव

एक विलेन के सीक्‍वल में जॉन अब्राहम और आदित्‍य रॉय कपूर के साथ नजर आ सकती हैं किआरा

 

 
 
 
 
  
 
 
 
 
 
 
 
 

 
 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -