खूबसूरत ग्लैमर गर्ल ने चढ़ा राजनीति का पायदान
खूबसूरत ग्लैमर गर्ल ने चढ़ा राजनीति का पायदान
Share:

नई दिल्ली: असम में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए। इस बार यहां पर भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है। भाजपा और असम गण परिषद के प्रत्याशी अपने कार्य राजनीति से चर्चित हैं लेकिन एक ऐसी विधायक भी हैं जो कि अपनी खूबसूरती के लिए अधिक चर्चाओं में हैं। दरअसल असम के लोगों ने अभिनेत्री अंगूरलता डेका को बतद्रोवा विधानसभा सीट से एमएलए के पद पर चुना।

दरअसल अंगूरलता पहली बार भारतीय जनता के टिकट पर चुनाव लड़ रही थीं और पहली ही बार में विधायक चुनी गईं। उल्लेखनीय है कि अंगूरलता एक लोकप्रिय अभिनेत्री और मॉडल हैं। उन्होंने असमिया और बंगाली फिल्मों में कार्य किया है।

दरअसल उन्होंने असम की जिस सीट से निर्वाचन लड़ा वहां अधिकांश वोटर मुस्लिम थे लेकिन इसके बाद भी यहां कांग्रेस केंडिडेट को हार का सामना करना पड़ा। दरअसल अंगूरलता ने फिल्म अभिनेता आकाशदीप से शादी की है। अंगूरलता कला विषय में स्नातक भी हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -