'अंगूरी भाभी' ने दिखाया ग्लैमर अवतार, देखकर चौंक गए लोग
'अंगूरी भाभी' ने दिखाया ग्लैमर अवतार, देखकर चौंक गए लोग
Share:

टीवी के चर्चित कॉमेडी शो 'भाभी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर शुभांगी अत्रे दर्शकों के दिलों में बस गई हैं। इस शो में अंगूरी भाभी अपनी मासूम बातों एवं अनोखे अंदाज से लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। शो में अंगूरी हमेशा 5 मीटर की साड़ी पहने दिखाई देती हैं। मगर असल जिंदगी में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे इतनी ज्यादा बोल्ड है कि इसका सबूत उनकी फोटो है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वुर में अंगूरी भाभी व्हाइट कलर की हद से अधिक टाइट ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं।

वही शुभांगी अत्रे ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर साझा की है उसमें वो हद से अधिक टाइट व्हाइट कलर का वनपीस पहने हुए हैं। इस टाइट ऑउटफिट में शुभांगी अत्रे का लुक देखने लायक है। जिसमें वो अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में शुभांगी अत्रे के चारों ओर खेत दिखाई दे रहे हैं तथा वो पानी के बीचोंबीच खड़ी होकर अपने सेक्सी फिगर को फ्लॉन्ट करते हुए बोल्ड लुक देती हुई दिखाई दे रही हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए शुभांगी ने बालों को खुला किया हुआ है तथा सटल मेकअप में नजर आई।

सोशल मीडिया पर शुभांगी अत्रे ने इस तस्वीर को स्वयं साझा किया है। शुभांगी अत्रे ने कैप्शन में लिखा- 'मैं इस समय क्या फील कर रही हूं।।।' शुभांगी अत्रे ने जैसे ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की तो वो तेजी से वायरल होने लगी। वहीं शुभांगी अत्रे के फैन भी निरंतर इस तस्वीर पर क्लिक करके कमेंट्स करने लगे। आपको बता दें, अंगूरी भाभी 'भाभी जी घर पर हैं' सीरियल की जान है। इस शो ने अंगूरी भाभी का किरदार निभा रहीं शुभांगी अत्रे के करियर को नई उड़ान दी।

'टीवी की नागिन' के इस अवतार को देख छूटे फैंस के पसीने

चारु असोपा ने सबके सामने शेयर की अपनी फीलिंग्स, वीडियो देख हैरान हो जाएंगे राजीव

बिग बॉस 16 में होगी इस कंटेस्टेंट की शादी, मचेगा धमाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -