वर्ल्ड चैंपियंस पुरस्कार के हकदार बने एंडी मरे और एंजेलिक कर्बर
वर्ल्ड चैंपियंस पुरस्कार के हकदार बने एंडी मरे और एंजेलिक कर्बर
Share:

विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी Andy Murray और जर्मनी की स्टार खिलाड़ी एंजेलिक कर्बर ने 2016 विश्व चैम्पियंस का पुरस्कार जीता है। पुरुष एकल वर्ग में मरे और महिला एकल वर्ग में कर्बर ने पहली बार ये पुरस्कार जीते हैं। इन विजेताओं को अगले साल छह जून को पेरिस में आयोजित होने वाले आईटीएफ-2017 विश्व चैम्पियंस समारोह में इन पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।एंडी मरे के भाई जैमी मरे और ब्राजील के ब्रूनो सोआरेस ने पुरुष युगल वर्ग विश्व चैम्पियंस का पुरस्कार जीता।

महिला युगल वर्ग विश्व चैम्पियंस का पुरस्कार फ्रांस की कैरोलिन ग्रासिया और क्रिस्टिना म्लादेनोविक ने जीता। मरे ने इस वर्ष आखिर में सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराकर विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था। मरे इस वर्ष नौ खिताब अपने नाम कर चुके हैं। केर्बर यह पुरस्कार जीतने वाली जर्मनी की दूसरी खिलाड़ी हैं।

उनसे पहले यह पुरस्कार स्टेफी ग्राफ ने जीता था। जर्मनी की केर्बर मौजूदा समय में विश्व की नंबर एक एकल खिलाड़ी हैं। केर्बर ने इस वर्ष आस्ट्रेलियन और यूएस ओपन का खिताब जीता है।

गांगुली ने की विराट की तारीफ

रोहित शर्मा की Wife ने कहा -एक साल हो गया, चलो फिर..

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -